Sat. Jun 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विज्ञ द्वारा सम्भावित राजधानियाे‌ं के नाम तय परन्तु सरकार अभी चुप

 

काठमान्डाै १३ नवम्बर

सरकार द्वारा प्रदेश की राजधानी का नाम नही‌ तय करने पर भी विज्ञ सम्मिलित समिति ने प्रदेशाें के सम्भावित राजधानी का नामावली सरकार काे बताया है ।  विज्ञ टोली ने सामान्य प्रशासन मन्त्रालय काे असोज पहले सप्ताह में ही नाम बताया था ।  जिसके अनुसार भौतिक पूर्वाधार, यातायात की सुगमता, प्रशासकीय सुगमता, भौगोलिक केन्द्र काे आधार मान कर राजधानी तय किया गया था ।
विज्ञ टोली ने प्रदेश नम्बर २, ४ अाैर ६ की राजधानी में एक नाम ही सिफारिस किया है ।  अन्य चार प्रदेश में  सम्भावित शहर का नाम सिफारिस किया है ।  सुझावअनुसार प्रदेश २ का जनकपुर, ४ का पोखरा अाैर ६ की राजधानी सुर्खेत सिफारिस की गई है ।
प्रदेश १ में विराटनगर, इटहरी या धनकुटा में से काेई एक राजधानी बनाने का सुझाव दिया है ।  प्रदेश ३ में बनेपा–धुलिखेल, काठमाडौँ उपत्यका अाैर हेटौँडा में से काेई एक प्रदेश की राजधानी बनाने  का सुझाव दिया है ।  प्रदेश ५ के लिए तीन शहर सिफारिस है  ।  विज्ञ टोली द्वारा तुल्सीपुर, दाङ अाैर बुटवल काे प्रदेश की राजधानी बनाने का सुझाव सरकार काे दिया है ।   प्रदेश ७ में धनगढी वा दिपायल राजधानी बनाने की सलाह दी गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *