Mon. Nov 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तारा एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त

 

काठमांडू, २८ नवम्बर । हुम्ला, सिमिकोट विमानस्थल में तारा एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण ५ लोग घायल हुए हैं । मंगलबार सुर्खेत के लिए उडान भरने की तैयारी में रहे ९एन एपीएम कलसाइन विमान धावनमार्ग में दुर्घटना हुआ है । जिला पुलिस कार्यालय हुम्ला को उद्धृत करते हुए प्राप्त समाचार के अनुसार टायर पञ्चर होने के कारण दुर्घटना हो गया है । दुर्गघटनाग्रस्त विमान का अग्रभाग में क्षति पहुँचा है ।

यह भी पढें   तिहार और छठ पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी, लक्ष्मी पूजा के दिन 1,700 मेगावाट होगी अधिकतम मांग


घायल लोगों में पायलटद्वय बसन्त लामा और अनुप गुरुङ भी हैं, अन्य तीन यात्रु घायल हुए हैं । घायल सभी को हुम्ला के सिमिकोट में उपचार हो रहा है । अस्पताल ने कहा है कि घायल सभी सामान्य अवस्था में हैं । घटना की विस्तृत विवरण आना बांकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com