Sun. Mar 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुलिस के ऊपर गोली चलानेवाले तीन युवा जनकपुर से गिरफ्तार

जनकपुर, २८ नवम्बर । दो दिन पहले सिरहा में पुलिस के ऊपर गोली चालनेवाले तीन युवा को नेपाल पुलिस ने जनकपुर से गिरफ्तार किया है । धनुषा पुलिस के अनुसार धनुषा सहिद नगरपालिका–१ बेमर्खी निवासी ३२ वर्षीय शिवकुमार राय, २८ वर्षीय मनोज कुमार राय और १८ वर्षीय सुरेन्द्रकुमार राय को गिरफ्तार किया गया है । तीनों को सोमबार ही गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के पास से एकथान चाइनिज पिस्तोल और उसमें प्रयोग होनेवाले एक थान म्याग्जिन, १५० ग्राम ब्राउनसुगर, दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल और ३ थान सिमकार्ड भी बरामद किया गया है ।

यह भी पढें   कुछ घटना को छाेड मौन अवधि का पहला दिन शांत रहा


पुलिस ने कहा है कि उन लोगों के ऊपर लागूऔषध तथा हाथहथियार मुद्दा में आवश्यक अनुसंधान कार्य जारी है । धनुषा पुलिस उपरीक्षक चक्रबहादुर सिंह के अनुसार गत आइतबार सिरहा जिला के कल्याणपुर–५ निर्दनाघाट में गोली चालनेवाले यही लोग थे । उक्त घटना में ३३ वर्षीय पुलिस जवान मायाराम यादव और म्यादी पुलिस आदर्श कुँवर घायल हुए थे । दोनों घायल पुलिस अभी काठमांडू में उपचारत हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *