Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय सभा गठन के बाद ही नयां सरकारः मन्त्री थापा

 

काठमांडू, १८ दिसम्बर । कानून मन्त्री यज्ञबहादुर थापा ने कहा है कि राष्ट्रीय सभा निर्वाचन सम्पन्न होने के बाद प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा सरकार से बाहर हो सकते हैं । उनका कहना है कि राष्ट्रीय सभा गठन होने के बाद ही नयां सरकार बन सकता है, उससे पहले नहीं । मन्त्री थापा ने कहा है कि बाम गठबंधन के नेता द्वय केपीशर्मा ओली और प्रचण्ड ने दम्भपूर्ण और उत्तेजनात्मक अभिव्यक्ति दिया है और प्रधानमन्त्री देउवा की इस्तिफा मांग कर कानूनी राज्य का उपहास किया है । सोमबार रिपोटर्स क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मन्त्री थापा ने यह बताया है ।

यह भी पढें   चितवन में तीन महीने में 3,062 लोगों को वंशज के आधार पर मिली नागरिकता


कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री थापा ने कहा– यह चुनावी सरकार है । राष्ट्रीयसभा निर्वाचन सम्पन्न होना बांकी ही है, इसीलिए चुनाव सम्पन्न होने के बाद ही प्रधानमन्त्री देउवा इस्तिफा दे सकते हैं ।’ उनका कहना है कि राष्ट्रीयसभा गठन संबंधी अध्यदेश राष्ट्रपति के पास ही है, जो दुःखद है । उन्होंने कहा– ‘राष्ट्रपति को अध्यादेश पास करना ही है, उनके पास दूसरा विकल्प नहीं है । वर्तमान सरकार के पास भी अन्य विकल्प नहीं है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com