Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेशम चौधरी को सांसद् बनने में सर्वोच्च का अवरोध

 

काठमांडू, २४ दिसम्बर । प्रतिनिधिसभा सदस्य के लिए कैलाली–१ से निर्वाचित राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) के उम्मीदवार रेशम चौधरी को संसद बनने के लिए सर्वोच्च अदालत अवरोध खड़ा किया है । कानुनी रुप में फरार अभियुक्त के रुप में निर्वाचित होने के कारण चौधरी ने वारेस मार्फत प्रमाणपत्र मांगते हुए सर्वोच्च में रिट निवेदन दिया था । रिट निवेदन को सर्वोच्च प्रशासन ने दरपीठ किया था । आइतबार न्यायाधीश टंकबहादुर मोक्तान के एकल इजलास ने रजिष्टार द्वारा की गई आदेश को कानुन सम्वत होने का फैसला किया है ।
सर्वोच्च द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कर्तव्य ज्यान मुद्दा के अभियोगी चौधरी ने अदालत से जारी वारेन्ट और म्यादी पुर्जी को अवज्ञा किया है । सर्वोच्च का कहना है कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में दाखिला करने की प्रावधान है और कोई भी वक्त वह गिरफ्तार हो सकते हैं । सर्वोच्च अदालत ने आगे कहा है– ‘अदालती प्रक्रिया को अनदेखा कर संविधान एवं प्रचलित कानून द्वारा प्राप्त सुविधा उपभोग के लिए दावा करना ठीक नहीं है । अभियोगी व्यक्ति को भी कानुन बमोजिम सफाइ लेना जरुरी है । जिसके लिए अदालती प्रक्रिया अपनाना आवश्यक है, जो निवेदक ने नहीं किया है ।’

यह भी पढें   बैंकिंग सिस्टम में अधिक तरलता, नेपाल राष्ट्र बैंक ४० अरब रुपये खींचेगा

देखिए सर्वोच्च की फैसला

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *