Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति भंडारी नें किया फोरम नेताओं से राष्ट्रियसभा अध्यादेश संबधी परामर्श

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २५ डिसेम्बर ।
राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने राष्ट्रीय सभा गठन संबंधी अध्यादेश के संबंध मेंसंघीय समाजवादी फोरम नेपाल के नेताओं के साथ परामर्श किया ।

राष्ट्रपति के साथ परामर्श में संघीय फोरम के अध्यक्ष उपेंद्र यादव और नेता राजेंद्र श्रेष्ठ सहभागी थे । बातचीत में राष्ट्रपति ने कहा कि अध्यादेश विवाद का समाधान मुख्य दलों को सहमति के साथ करना चाहिए । साथ ही निकास के लिए उन्होंने गंभीर होकर आगे बढ़ने का आग्रह किया, ये जानकारी राष्ट्रपति के मुख्य स्वकीय सचिव भेषराज अधिकारी ने दी ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस इतर समूह का राष्ट्रीय सम्मेलन आज से, देउवा करेंगे उद्घाटन

वहीं फोरम के नेताओं ने सरकार द्वारा प्रस्तुत अध्यादेश को जितनी जल्दी हो सके प्रमाणीकृत करने का सुझाव दिया था । इसके लिए उन्होंने ये तर्क भी दिया कि राष्ट्रीय सभा गठन में जितनी देर होगी, देउवा सरकार की आयु उतनी ही बढ़ेगी ।
मुलाकात में राष्ट्रपति भंडारी ने चुनाव में प्राप्त सफलता के लिए संघीइ फोरम के नेताओं को बधाई और शुभकामना दी थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com