Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नबिल फाउन्डेसन द्वारा गार्गी कन्या गुरुकुल काे एक लाख बीस हजार का सहयाेग

 

काठमाडौं–  २ जनवरी

 

नबिल फाउन्डेसन ने बालिकाअाें की शिक्षा में सहयोग करने के  उद्धेश्य के साथ गार्गी कन्या गुरुकुल प्रतिष्ठान काे एक लाख बीस हजार रुपया सहयोग उपलब्ध कराया है । नबिल बैंक द्वारा प्रबर्धित उक्त फाउन्डेसन विगत ३ वर्ष से बालिकाअाें के शिक्षा प्रयोजन के लिए गार्गी कन्या काे सहयोग उपलब्ध कराता अाया है ।
मंगलबार नबिल फाउन्डेसन के अध्यक्ष दयाराम गोपाल अग्रवाल ने इस रकम का चेक समाजसेवी एवम् प्रतिष्ठानकी संरक्षक अंगुरबाबा जोशी काे प्रदान किया ।

यह भी पढें   जयवीर देउवा एक सप्ताह के भीतर हाजिर हों

गार्गी गुरुकुल दलित, थारु, शेर्पा, नेवार, मगर, क्षेत्री, ब्राम्हण, गुरुङ्ग, तामाङ्ग, राई, मधेसी लगायत की बालिकाअाें के शैक्षिक विकास में गुरुकुल पद्धतिद्वारा पठन–पाठन कराता अाया है  । उक्त संस्था बालिकाअाें काे संस्कृत, साहित्य तथा वेद, पुराण, उपनिषद के साथ ही अंग्रेजी भाषा, विज्ञान, कम्प्युटर, ललित कला, नृत्य, योग, ध्यान अादि विषयाें का अध्ययन कराता है ।

कार्यक्रम में प्रतिष्ठान के कार्य की सरहाना करते हुए अग्रवाल ने सहयाेग का अवसर पाने पर खुशी व्यक्त की ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *