Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आईफा अवॉर्ड्स : विद्या सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, रणबीर सबसे अच्छे अभिनेता

 
13वें आईफा अवॉर्ड्स समारोह में विद्या बालन को ‘द डर्टी पिक्चर’ में उनके किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के खिताब से नवाजा गया, वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार ‘रॉकस्टार’ के लिए रणबीर कपूर ले गए। सर्वश्रेष्ठ फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ रही, जिसने ‘बॉडीगार्ड’, ‘नो वन किल्ड जेसिका’, ‘रॉकस्टार’ और ‘द डर्टी पिक्चर’ को पीछे छोड़ दिया।

PTI

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के खिताब से जोया अख्तर नवाजी गईं और उनकी फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के लिए फरहान अख्तर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत़ा रहे।

नवोदित अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा दो पुरस्कार जीतने वाली एकमात्र अभिनेत्री रहीं जिन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित महिला कलाकार और ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ में सहायक अभिनेत्री के सर्वश्रेष्ठ किरदार के सम्मान से पुरस्कृत किया गया।

‘सिंघम’ में खलनायक की भूमिका निभाने वाले प्रकाश राज नकारात्मक किरदार के लिए सम्मानित किए गए। (भाषा)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com