Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मजबूत संबंध के लिए नेपाल और भारत, एक दूसरे को सम्मान करेंः महरा

 
कृष्णबहादुर महरा –नेता, नेकपा माओवादी केन्द्र

काठमांडू, २८ जनवरी । परिवर्तन के लिए नेपाल में जितना भी राजनीतिक आन्दोलन हुआ है, उसमें भारत की ओर से समर्थन ही रहा है । वि.सं. २००७ साल में हो या ०४६ साल में अथवा गणतन्त्र स्थापना के लिए ही क्यों न हो, नेपाल के हर राजनीतिक परिवर्तन में भारत का सहयोग रहा । इतना ही नहीं, माओवादी जनयुद्ध को सेफल्याण्डिङ के लिए जो १२ सूत्रीय समझौता की गई, उसमें भी भारत ने सहयोग किया है । इतना ही नहीं, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास के लिए भी भारत का सहयोग जारी है, जो अपरिहार्य भी है ।
अभी दोनों देश लोकतान्त्रिक गणतन्त्र को अभ्यास कर रहा है । भारत ने तो इस व्यवस्था को संस्थागत किया है, लेकिन नेपाल प्रारम्भीक चरण में है । लोकतान्त्रिक गणतन्त्र ऐसी व्यवस्था है, जहां एक–दूसरे को सम्मान किया जाता है । इसीलिए नेपाल और भारत के बीच भी सम्मानपूर्ण व्यावहार अपेक्षित है । आपसी सद्भाव के लिए एक दूसरे को सम्मान करना चाहिए । जब हम लोग एक दूसरे को सम्मान करते हैं, तब ही आपसी संबंध सुमधुर बन सकता है ।

यह भी पढें   भारतीय विदेशमंत्री एस. जयशंकर और रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन बीच मुलाकात

(भारत के ६९वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर नेपाल भारत मैत्री समाज द्वारा काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त विचारों का संपादित अंश)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com