Sat. Mar 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल: 07 मार्च 2018

मेष (Aries): दिन का आरंभ आमोद-प्रमोद के साथ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। मध्याह्न के बाद नए कार्य का आरंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा। राग-द्वेष तथा अपने शत्रुओं से संभलकर चलिएगा। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। रहस्यमय विषयों एवं गूढ़ विद्याओं के प्रति आकर्षण का अनुभव होगा। गहन चिंतन-मनन से मन को शांति मिलेगी।

 वृष (Taurus): व्यवसायीजनों को यश और सफलता मिलेगी। सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को आश्चर्य होगा। मध्याह्न के बाद मनोरंजन की दुनिया में खोए रहेंगे और प्रियपात्र आपके मन को प्रफुल्लित करेंगे। नए वस्त्र और गृहोपयोगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन (Gemini): आज का दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा। आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को कार्य में जोड़ देंगे। शारीरिक और मानसिकरूप से सावधान रहेंगे। मध्याह्न के बाद व्यवसायी वर्ग को व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के समक्ष आप विजयी होंगे। सहकर्मियों से भरपूर सहयोग मिलेगा।

zodiac

राशिफल: 07 मार्च 2018

कर्क (Cancer): हताशा मानसिकरूप से अस्वस्थ बनाएगी इससे बचें। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जमीन और वाहनों से जुडी समस्याएं सताएंगी। मध्याह्न के बाद आप सुख-शांति का अनुभव करेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा, शारीरिक स्फूर्ति का अनुभव होगा। अधिक विचार आपके मन को विचलित कर सकती है।

सिंह (Leo): 
आज छोटा प्रवास हो सकता है। विदेशवासियों को अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। नए कार्य के लिए अच्छा समय है। निवेशको के लिए दिन लाभदायी है। मध्याह्न के बाद आप अधिक सहनशील बनेंगे। मानसिक हताशा का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। पारिवारिक तथा जमीन-जायदाद से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

कन्या (Virgo): अपने मन की दुविधायुक्त स्थिति को ध्यान में रखकर नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी पर संयम रखें नहीं तो कष्ट हो सकता है। परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मध्याह्न के बाद आपका समय अनूकुल दिखेगा। भाई-बंधुओं के साथ महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। बाहर जाने के लिए आज का दिन अच्छा है। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं।

यह भी पढें   पेट्रोलियम पदार्थो का अनावश्यक रूप से जमा नहीं करें – नेपाल ऑयल निगम

तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं कि आपकी कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति में बहुत निखार आएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से संपूर्ण स्वस्थ रहेंगे। वैचारिक दृढ़ता और संतुलित विचारधारा से कार्य को संपन्न करना सरल हो जाएगा। वस्ताभूषण और मनोरंजन के पीछे धन खर्च हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपका मन द्विधायुक्त रह सकता है जिससे आपको निर्णय लेने में कठिनाई का अनुभव होगा। परिजनों के साथ संभव हो तो वाद-विवाद टालिएगा। अपने अहं को आज के दिन अलग रखकर व्यवहारिक निर्णय लेने से वातावरण मेलजोल भरा रहेगा।

यह भी पढें   सर्लाही क्षेत्र नं. ४ में मतदान स्थल में मतदाताओं बीच विवाद

वृश्चिक (Scorpio): आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। सम्बंधियो के साथ सहसा कोई अनिष्ट घटना हो सकती है। परंतु मध्याह्न के बाद शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रख पाएंगे। आर्थिक विषयों का व्यवस्थित रूप से आयोजन कर सकेंगे। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।

धनु (Sagittarius): व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपके लिए लाभकारी दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवारिक जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य में पदोन्नति होगी। मित्रों के साथ बाहर जाना होगा। व्यापारीवर्ग को भी लाभ होगा। परंतु मध्याह्न के बाद गणेशजी स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में ऊंचे स्वर में बोलने से पहले अपनी गरिमा पर ध्यान दीजिएगा।

मकर (Capricorn): आजका दिन गृहस्थ जीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा। परिजनों के साथ आनंद का वातावरण बना रहेगा। करियर में पदोन्नति के योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में भी अनुकूल वातावरण रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मध्याह्न के बाद मित्रों के साथ मुलाकात होगी और कहीं सैर-सपाटे की योजना बन सकती है। आय में वृद्धि होने के योग हैं। व्यापारी वर्ग को कारोबार में लाभ होगा।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस ने खाता खोला

कुंभ (Aquarius): आजके दिन बौद्धिक कार्य, नवसर्जन और लेखन-प्रवृत्ति में आप उलझे रहेंगे। नए कार्य का आजसे प्रारंभ कर सकते हैं। लंबे प्रवास का या धार्मिक यात्रा का आयोजन होने की भी संभावना है। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। थोड़ा संभलकर चलना पड़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। मध्याह्न के बाद पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। माता की ओर से लाभ होगा। उत्तम सुख की प्राप्ति होगी। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं।

मीन (Pisces): गणेशजी आज आपको वाणी और वर्तनी को संयमित रखने की सलाह देते हैं। शत्रुओं से सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही से बचें। गूढ़ विद्याओं का ज्ञान प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। मघ्याह्न के बाद विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों के समाचार आपको मिलेंगे। व्यावसायिक स्थल पर सहयोग मिलेगा। किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *