Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 18 अप्रैल: अक्षय तृतीया तुला राशि के लिए शुभ,

 

मेष (Aries): शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ मेल-मिलाप होगा, परंतु मध्याहन के बाद आरोग्य में परिवर्तन हो सकता है। परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। खान-पान में संयम रखें। बातचीत करते समय किसी के साथ उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग न करें। आयात निर्यात के साथ जुड़े व्यापारियों को कारोबार में लाभ और सफलता मिलेगी।

 वृषभ (Taurus): सर्दी-खांसी, कफ या बुखार का उपद्रव हो सकता है। धार्मिक कार्यो के पीछे खर्च हो सकता है। स्वजनों से वियोग हो सकता है। मध्याहन के बाद कुछ अनुकूलता रह सकती है। कार्य करने से उत्साह में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक लाभ होगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में वातावरण आनंदित रहेगा।

मिथुन (Gemini): आज आपको मित्रों से लाभ होगा। नए मित्र बन सकते हैं, जो कि भविष्य में आपको लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। प्रवास का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। धर्म, कर्म करने से अधिक हानि न हो ऐसी परिस्थिति का निर्माण हो सकता है। इस समय किसी के बीच में न पड़ने की तथा धन से जुड़ी लेन-देन न करें।

यह भी पढें   जनकपुरधाम के बिना धार्मिक यात्रा अधूरा -पुरुषोत्तम दास जी महाराज

कर्क (Cancer): आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। क्रोध ना करें, रिश्ते खराब हो सकते हैं। मध्याहन के बाद आप की शारीरिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण बना रहेगा। व्यावसायिक स्थल पर उच्च अधिकारीयों के साथ आवश्यक चर्चाएं भी होंगी।

सिंह (Leo): परिवार तथा व्यावसायिक क्षेत्र में आजका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी। तथा मध्याहन के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों के मिलने से आनंद होगा। उनके साथ प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा। सामाजिक कार्यो में भाग लेने की इच्छा पूरी हो सकती है।

कन्या (Virgo):
 आज आपका मन गहन चिंतनशक्ति तथा रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षित होगा। आज सोच समझकर बोलें, जिससे किसी के साथ विवाद न हो। मध्याहन के बाद प्रवास का आयोजन कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य आप अच्छी तरह से कर सकेंगे।

यह भी पढें   भारतीय विदेश मंत्रालय के निमंत्रण पर लामिछाने १ जून को भारत यात्रा पर जाएंगे

तुला (Libra): आज आप सामाजिक क्षेत्र में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। मध्याहन के बाद आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। आध्यात्मिक सिद्धि मिलने के योग हैं। आज मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण आदि के पीछे खर्च हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio): आज आपका दिन बहुत प्रवृत्तिमय और आनंदमय बीतेगा। आप व्यवसाय या व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे तथा उससे लाभ भी होगा। अधिक लोगों के साथ आज मिलने के कारण विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। घर और दांपत्यजीवन में आनंद छाया रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी।

धनु (Sagittarius): आज शारीरिक तथा मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। कार्य के लिए कुछ अधिक ही भागदौड़ मची रहेगी तथा परिश्रम की तुलना में प्राप्ति अल्प होगी। परंतु मध्याहन के बाद आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे। मित्रों, स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आपके हाथो किसी धार्मिक या पुण्य का कार्य होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आर्थिक आयोजन भी कर सकेंगे।

यह भी पढें   सूर्य मंदिर तालाब से मिला 11 किलो का विशाल कछुआ, लोगों में कौतूहल

मकर (Capricorn): अधिक संवेदनशील न बनें। जलाशय, जमीन-जायदाद के दस्तावेज आदि से आज दूर रहें। कुछ मानसिक अस्वस्थता रहेगी इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतानों की चिंता रहेगी। सरकार तथा अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी। आज के दिन का प्रवास संभव हो तो टाल दें।

कुंभ (Aquarius): आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा अवश्य मिलेगी। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में बदलाव आएगा। किसी के वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। मकान अथवा भूमि से संबंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज न करें। मानसिक व्यग्रता दूर करने के लिए आप आध्यात्मिकता की शरण ले सकते हैं।

मीन (Pisces): आज धन का खर्च अधिक हो जाने से आपका मन व्यग्र रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मनमुटाव व तनाव के प्रसंग न बनें, इसका ध्यान रखते हुए आप अपनी वाणी पर संयम रखें। आर्थिक विषयों में भी संभलकर चलें। व्यावसायिक क्षेत्र में स्पर्धा के सामने आपको टिकना पड़ेगा। बौद्धिक विचारों का आज आप अनुभव कर पाएंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *