Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विद्युत प्रसारण प्रणाली बनाने की गुरुयोजना सार्वजनिक

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २ जुलाई ।
सरकार ने देश को विभिन्न पाँच क्षेत्रों में बाँटकर योजनाबद्ध विद्युत प्रसारण प्रणाली बनाने की गुरुयोजना सार्वजनिक की है ।
ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिंचाई मंत्रालय में प्रेस कॉन्प्रेंmस बुलाकर मंत्री वर्षमान पुन ने गुरुयोजना को सार्वजनिक किया था । उन्होंने बताया कि विद्युत उत्पादन, प्रसारण और वितरण की महत्वकांक्षी लक्ष्य के साथ नदी बेसिन के आधार पर पाँच प्रसारण हब बनाया जाएगा ।
गुरुयोजना के मुताबिक महाकाली नदी, पश्चिम सेती और कर्णाली करिडोर को को जाेन १, भेरी नदी करीडोर को जाेन २, कालीगंडकी और मस्र्यांग्दी करिडोर को जाेनन ३, त्रिशूली–चिलिमे, खिम्ती, तामाकोसी करिडोर को जाेन ४ और कोसी, अरुण और काबेली करिडोर को जाेन ५ अंतर्गत रखा जाएगा ।
उत्तरी पड़ोसी देश चीन और दक्षिणी पड़ोसी देश भारत को जोड़ने के हिसाब से उत्तर में दो और दक्षिण में पाँच उच्च क्षमता वाली अंतरदेशीय प्रसारण लाइन निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *