Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाढ़ और भूस्खलन से ११ लोगों की मौत, सरकार मौन

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३ जुलाई ।
लगातार बारिश की वजह से आए बाढ़ और भूस्खलन में देश में कम–से–कम ११ लोगों की जानें गई हैं ।  बाँके में ४, रोल्पा में ३, पर्सा में १, कैलाली में १, सिंधुली में १ और चितवन में एक को मिलाकर कुल ११ लोगों की मृत्यु हुई है ।
पुलिस के मुताबिक बाँके में बाढ़ की चपेट में बैजनाथ गाँवपालिका वार्ड नंबर ३ के ६५ वर्षीय तुलाराम बुढ़ा, बैजनाथ५ के ३५ वर्षीय लोक बहादुर सुनार, कोहलपुर नगरपालिका–४ क चार वर्षीय बच्चा रंजित पासी और डडुवा गाँवपालिका–२ की ४ वर्षीया बच्ची रिमा कुमारी याद की मौत हुई है ।
दूसरी तरहपÞm रोल्पा की रुंटीगढ़ी गाँवपालिका ५ सैवांग में घर भूस्खलन में दब जाने से १८ दिनों की बच्ची समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु हो गई है ।
इसीतरह पर्सा की पर्सागढ़ी नगरपालिका वार्ड नंबर ४ में नदी में बह जाने से १५ वर्षीया प्रतिमा राम की मौत हो गई और सुरेंद्र महतो लापता हो गए । उधर कैलाली की गोदावरी नगरपालिका–९ धनचौरी में बारिश के कारण कच्चा घर के ढहने से उसमें दबकर ६० वर्षीया दुठा राणा की मौत हो गई है ।
इसी तरह सिंधुली की दुधौली नगरपालिका—५ की ६५ वर्षीया धनरानी तामांग की भी नदी में डूबने से मौत हो गई । दूसरी तरपÞm चितवन की भरतपुर महानगरपालिका–१४ की २७ वर्षीया लक्ष्मी विक की नहर में मछली पकड़ने दौरान डूबने से मौत हो गई ।
इसीतरहा, लगातार बारिश के बाद आए भूस्खलन के कारण आज देश के अलग–अलग स्थानों में सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं ।
जिसमें पृथ्वी राजमार्ग, कर्णाली राजमार्ग, हेटौड़ा–सिस्नेरी सड़कखंड, हेटौड़ा–फाखेल सड़कखंड और साँफे–मार्तड़ी राजमार्ग शामिल हैं ।
लगातार बारिश के कारण कालीकोट लघु जलविद्युत परियोजना का नहर भूस्खलन से अवरुद्ध हो जाने की वजह से आज सुबह से ही कालीकोट में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *