Wed. Jan 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हेलिकाँप्टर दुर्घटना कें मृतकों का लाश लाया जा रहा हैं काठमांडू


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ९ सेप्टेम्बर ।
आज नुवाकोट में हुई एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में ६ लोगों की मृत्यु हुवा था उन मृतक का लाशों को काठमांडू लाया जा रहा हैं । गोरखा के सामागाँव से काठमांडू के लिए उड़ान भरा हुआ अल्टिच्यूड एयर का हेलीकॉप्टर नुवाकोट की मेघांग गाँवपालिका–१ बर्सुंग्चेत में स्थित मैलुंग्पाखा के जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया ।
पुलिस के मुताबिक हेलिकॉप्टर में पाइलट निश्चल केसी सहित सात लोग सवार थे । उनमें से एक यात्री ल्हो आनी डोल्मा डिकी जिंदा बची हैं । घायल डोल्मा का इलाज ललितपुर के मेडिसिटी अस्पताल में चल रहा है ।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हेलिकोप्टर में पाइलट केसी के अलावा जापानी नागरिक हिरोमी कोमात्सु, रामेछाप के ४० वर्षीय दिल्लीबहादुर गुरुङ, दोलखा की ३७ वर्षीया हिरा शेर्पा, गोरखा चुमनुब्री गाउँपालिका–२ की ल्हो आनी डोल्मा, चुमनुब्री गाउँपालिका–१ सम्दोका छोवाङ नुर्वु र सिन्धुपाल्चोक के २२ वर्षीय सुनिल तामाङ सवार थे ।

यह भी पढें   बंद सत्र से ‘विशेष महाधिवेशन कार्यविधि–२०८२’ पारित

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *