Sat. Apr 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अवैध तरीके विदेश जा रही चार नेपाली युवतियों  का रेस्कयू

 

माला मिश्रा बिराटनगर । नौकरी का प्रलोभन में आ अवैध तरीके जोगबनी के रास्ते  इजराइल ,कुवैत ,ओमान जा रही चार युवतियों को सीमा पर तैनात स्वयंसेवी संस्था साना हाथ व नेपाल पुलिस ने रेस्कयू(उद्धार)किया । गुरुवार को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने से पूर्व ही बिराटनगर भंसार एरिया में  चारो युवतियो से पूछताछ की गई जहा यह खुलाशा हुआ । हालांकि दलाल भागने में सफल रहा । स्वयंसेवी संस्था साना हाथ का स्टेशन मैनेजर विवश श्रेष्ठ ने बताया कि दो युवती दमक की है वही दो काठमांडू और धनकुटा की है । उन्होंने यह भी बताया कि इन युवतियो में कोई दलाल तो नही इस बिंदु पर भी पूछताछ चल रही है ।फिलहाल सभी युवतियो को संस्था में रख पूछताछ चल रहा है । युवतियो को उनके परिजन को सूचित किया गया है ।  स्टेशन मैनेजर ने यह भी बताया कि एक युवती के परिजन को तो यह भी पता नही था कि वह विदेश जा रही है और एक युवती पूर्व में विदेश जाने के लिए दिल्ली तक पहुच फिर लौट आई थी । सभी युवतियो से अलग अलग पूछताछ कर दलालो के संबंध में जानकारी एकत्रित किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *