सीडीओ को ज्ञापन पत्र देने गए १९ लोग सुन्सरी में गिरफ्तार
हिमालिनी डेस्क, सुन्सरी, 4अक्टूबर २०१८ । असोज ३ गते संविधान दिवस के दिन ईनरुवा से गिरफ्तार हुए श्याम सुन्दर मंडल सहित अन्य चार लोगों की रिहाई के लिए सुन्सरी के प्रमुख जिल्ला अधिकारी को कल्ह ज्ञापन पत्र देने गए १९ आम जनता को सुन्सरी जिल्ला प्रहरी ने गिरफ्तार कर लिया है।
शान्तिपूर्ण रैली के दौरान ” मानव अधिकार हनन बन्द गर, वाक स्वतन्त्रता कायम गर, निर्दोष व्यक्ति लाई रिहा गर, पुलिस दमन बन्द गर, मौलिक हक को रक्षा गर, सहित के नारों साथ जिल्ला प्रशासन कार्यालय सुन्सरी ईनरुवा में ज्ञापन-पत्र देने गए १. अशेसर कामति २. संकर खडगा ३. गुलाब मंडल ४. सुरेन्द्र मंडल ५. संजिव गाईम ६. बुधेश्वर मंडल ७. भोगेन्द्र शर्मा ८. अशोक गाईम ९. गोपाल विश्वास १०. चन्दन सिंह ११. राजेश माझी १२. बलराम मेहता १३. जिवन लौगि १४. लक्ष्मण मैरता १५. राज किशोर मंडल १६. बिनोद राउत १७. प्रकाश मंडल(बमबाबु) १८. सत्य नारायण यादव पूर्व कुशहा (७० वर्षिय वृद्ध), और १९. निरो कापैर को गिरफ्तार किया गया है।

ईससे पहले ही संविधान दिवस के संविधान दिवस के दिन ईनरुवा से १. श्याम सुन्दर मंडल २. सिताराम पंडित ३. जय प्रकाश मधेसी और ४. भवानी मेहता को पुलिस ने गिरफ्तार कर के ”सार्वजनिक शान्ति बिरुद्ध” के कसुर में अनुशन्धान कर रही है, उन लोगों के गिरफ़्तारी बिरुद्ध उच्च न्यायालय बिराटनगर में दायर की गई ” बन्दि प्रत्यक्षिकरण रिट” को अदालत ने खारिज कर दिया है, पुलिस दो बार एक-एक सप्ताहका म्याद थप करा चुकी है और आज फीर अनुशन्धान के लिए थप समय मांगते हुए पुलिस ने एक सप्ताहका म्याद थप कराया है।