सुन्सरी से गिरफ्तार ४ लोगों को पुरपक्ष के लिए थूना में रखने की आदेश
हिमालिनी डेस्क, सुन्सरी १० अक्टूबर २०१८, बुधवार। असोज ३ गते संविधान दिवस के दिन सुन्सरी ईनरुवा से गिरफ्तार किए गए लोगों को जिल्ला प्रशासन कार्यालय ने पुरपक्ष के लिए थूना में रखने का आदेश दिया है। असोज ३ गते स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन के झण्डा बैनर सहित जिल्ला प्रहरी कार्यालय सुन्सरी ईनरुवा द्वारा गिरफ्तार किए गए १. श्याम सुन्दर मंडल २. सिताराम पंडित ३. जय प्रकाश मधेसी और ४. भवानी मेहता को कल सार्वजनिक शान्ति बिरुद्ध के कसुर में CDO ने मुलुकि एन फौजदारी कार्यविधि संहिता ६७(२)(क) के तहत पुरपक्ष के लिए थूना में रखने का आदेश दिया है। इससे पहले मोरंग से इसी सन्दर्भ में असोज ३ गते ही गिरफ्तार हुए ९ लोगों को जिल्ला प्रशासन कार्यालय मोरंग ने सादा तारीख में रिहा करने का आदेश दिया था।
