व्यापारी का विडियाे बनाकर ब्लेकमेल करने वाले दाे अाराेपी हिरासत में
युवती का प्रयोग कर व्यापारी की चरित्र हत्या करनेवाले दाे लाेगाें काे प्रहरी ने हिरासत में लिया है ।
गोरखा पालुङटार नगरपालिका वडा नम्बर-८ के ३१ वर्षीय बद्रिनाथ लामिछाने अाैर पाँचथर हिलिहाङ गाउँपालिका वडा नम्बर-४ की २५ वर्षीया इन्दिरा उप्रेती काे महानगरीय अपराध अनुसन्धान महाशाखा की टोली ने हिरासत में लेने की जानकारी महाशाखा के एसएसपी धीरजप्रताप सिंह ने दीहै।
ललितपुर कुपण्डोल क्षेत्र के एक व्यवसायी काे फेसबुक म्यासेन्जर मे निशा अधिकारी के नाम से फ्रेन्ड रिक्वेष्ट भेजकर इन्दिरा ने व्यवसायी का मोबाइल नम्बर माँग कर व्यवसायी से काम हाेने की बात कह कर उससे मिलने गई थी ।
गत कात्तिक १ गते इन्दिरा अफिस में जाकर अपना नाम इन्दु बताया। उसके बाद माेबाइल अाेनकर के साेफा पर रखकर व्यवसायी के पास जाकर उसके गले लगी अाैर चुम्बन लिया यह रिकार्ड प्रहरी के पास अनुसंधान में उपलब्ध हुअा है । अफिस से अाने के कुछ ही दिनाें में गणेश लामा नाम के व्यक्ति ने इमो से फोन कर एक करोड रुपैया माँग की अाैर कहा कि नहीं देने पर विडियाे सार्वजनिक कर देंगे । प्रहरी द्वारा शिकायत दर्ज करने पर दाेनाें हिरासत में ले लिए गए हैं ।

