20 लाख का अवध पटाका के साथ नेपाल में तीन भारतीय नागरिक गिरफ्तार

माला मिश्रा बिराटनगर । धरान उपमहानगरपालिका–10 धर्मपथ में भाडा के घर मे छुपा के रखे 20 लाख के 21 बोरा अवैध पटाखा के साथ पूर्णिया निवाशी पाण्डव उर्फ राजकुमार दास, अररिया जिला के अरबिन्द देव व मधेपुरा का दिलिप देव को इलाका पुलिस कार्यालय धरान ने गिरप्तार किया है । धरान स्थित इलाका प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार से मिली जानकारी अनुसार केला के ट्रक में छुपा कर पटाखों को लाया गया था। नेपाल में पटाका के कारोबार पर प्रतिबंध है । पटाका के साथ पकड़े जाने पर लगभग 10 सालो की सजा है । नेपाल पुलिस इतने परिणाम में अवैध तरीके आये पटाका के संबंध में गहन जांच पड़ताल में जुट गया है ।

