Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

छठ के अवसर पर रिलीज हाे रही है निरहुअा हिन्दुस्तानी ३ झाडू लगाते अाैर बरतन धाेते नजर अाएँगे निरहुअा

भोजपुरी सिनेमा  की क्वीन कहे जाने वालीं एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे  यूट्यूब पर सनसनी मचाती हैं. भाेजपुरी फिल्माें अाैर गानाें के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी उनकी पॉपुलैरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. आम्रपाली दुबे अक्सर अपने मस्तीभरे वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करती हैं, जिन्हें वायरल होने में जरा भी वक्त नहीं लगता. भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ  के साथ एक्ट्रेस का मजेदार वीडियो सामने आया हैं. इसमें आम्रपाली उन्हें ताने दे रही हैं, जबकि निरहुआ झाडू लगाते और बर्तन मांजते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढें   जनता का फैसला स्वीकार्य – विश्वप्रकाश शर्मा

छठ के मौके पर रिलीज होने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3 ‘ में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी जमेगी. फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर भी इनकी जोड़ी हिट है. ताजा वीडियो में आम्रपाली दुबे कहती हैं कि दहेज देकर मैंने तुम्हें खरीद लिया है तो अब झाडू और बर्तन तुम्हें ही साफ करने होंगे ।वैसे भी निरहुआ और आम्रपाली दुबे जब भी कुछ करते हैं तो वह जमकर वायरल होता है. निरहुआ और आम्रपाली की अगली फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3 ‘ है, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. फिल्म का नया सॉन्ग ‘चिकन बिरयानी चंपा की जवानी’ में आम्रपाली दुबे को जबरदस्त अंदाज में देखा गया.

आपको बता दें कि ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ सीरीज की पिछली दोनों  फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी जुबली स्टार निरहुआ  और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे  की रोमांटिक जोड़ी दिखने वाली है. इनके साथ ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा, संजय पांडे, किरण यादव, समर्थ चतुर्वेदी, आशीष सेन्द्रे, श्वेता वर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं.

यह भी पढें   नेपाल की राजनीतिक परिवर्तन की यात्रा, जनमत का सम्मान और नए नेपाल का निर्माण

एनडीटीवी से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *