अब जल्द ही भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी जी ईपिजी प्रतिवेदन को ग्रहण करेंगेः डा. भट्टराई
काठमांडू, १५ नवम्बर । प्रधानमन्त्री के नव नियुक्त परराष्ट्र मामिला सल्लाहकार तथा नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के नेता डा. राजन भट्टराई ने कहा है कि नेपाल–भारत प्रबुद्ध समूह (ईपिजी) द्वारा तैयार प्रतिवेदन अब जल्द ही भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी ग्रहण करनेवाले हैं । बिहीबार काठमांडू में आयोजित एक साक्षात्कार कार्यक्रम को संबोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । डा. भट्टराई को यह भी कहना है कि प्रतिवेदन ग्रहण करने के लिए बिलम्ब नहीं होना चाहिए, यह सूचना नेपाल की ओर से भारतीय पक्ष के समक्ष पहुँच गया है ।
कार्यक्रम में बोलते हुए डा. भट्टराई ने कहा– ‘प्रतिवेदन गत जुलाई महिना में ही तैयार की गई थी, भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी जी ने ग्रहण करने के लिए बिलम्ब किया है, यह बात भी सही है, अब वह जल्द ही प्रतिवेदन ग्रहण करेंगे, यह मेरा विश्वास है ।’ उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक प्रतिवेदन ग्रहण संबंधी कोई भी तीथि तय नहीं की गई है । उन्होंने यह भी दावा किया है कि प्रतिवेदन दोनों देषों की हीत में है, किसी को भी घबराने की जरुरत नहीं है ।
एक फरक प्रसंग में बोलते हुए डा. भट्टराई ने कहा कि नेपाल सरकार चिनियां राष्ट्रपति सी जिन पिङ को नेपाल लाने की प्रयास कर रही है । डा. भट्टराई ने कहा कि व्यापार और निमेश संबंधी विषयों को जोड़ते हुए नेपाल की परराष्ट्र संबंध को आगे बढ़ाया जाएगा ।

