दाङ दुर्घटना अपडेटः अभी तक २३ लोगों की मौत, १२ लोगों की इलाज जारी

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू,२२ डिसेम्बर ।
दाङ की तुलसीपुर उपमहानगरपालिका ३ राम्री में शुक्रबार शाम को हुई बस दुर्घटना में अब तक २३ लोगों की मौत हो गई है और १२ लोगों की इलाज अभी भी जारी हैं ।
कृष्णसेन इच्छुक प्राविधिक शिक्षालय घोराही स्कूल के छात्रों के कपुरकोट सल्यान के बनस्पति उद्यान का अवलोकन कर दाङ वापस लौटने के दौरान ये हादसा हुआ । बस सडक से तकरीबन ५ सौ मिटर निचे खाई में गिरी थी ।

