देश की शान्ति सुरक्षा की स्थिती और राष्ट्रिय सुरक्षा नीति पर हुवा विचारविर्मश

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३१ डिसेम्बर ।
राष्ट्रिय सुरक्षा परिषद की बैठक में देश की शान्ति सुरक्षा की स्थिती, राष्ट्रिय सुरक्षा नीति और परिषद सचिवालय के सृदढीकरण लगायत के बिषयों पर विचारविमर्श हुवा ।
प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की अध्यक्षता में सिंहदरबारस्थित परिषद की सचिवालय में बैठक हुई थी । इसीतरह, गृह मंत्रालय ने देश के ७७ जिलों के प्रमुख जिला अधिकारी के साथ कार्यसंपादन समझौता किया है ।
इसी क्रम में मंत्रालय ने काठमांडू घाँटी के तीन जिला के प्रमुख जिला अधिकारी के साथ कार्यसंपादन सम्झौता किया है ।

