Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुख्यमन्त्री राउत के ऊपर मन्त्री यादव द्वारा विकास विरोधी होने गम्भीर आरोप !

 

 

काठमांडू, २८ जनवरी । उद्योग वाणिज्य तथा आपुर्ति मन्त्री मातृका यादव ने प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत के ऊपर गम्भीर आरोप लगाए हैं । मन्त्री यादव को मानना है कि मुख्यमन्त्री राउत विकास विरोध हैं और मधेश आन्दोलन के नाम में वह दम्भ प्रदर्शन करते हैं । आइतबार जनकपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री यादव ने इस तरह का आरोप लगाए हैं ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री यादव ने कहा कि प्रदेश नं. २ में अभी जो सरकार है, वह विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध नहीं हैं और प्रदेश सरकार में शामील मन्त्रियों की चरित्र भी विरोधाभाष है । उनका आरोप है कि प्रदेश सरकार के मन्त्रियों की कथनी और करणी में अन्तर है । मन्त्री यादव ने कहा कि जनकपुर चुरोट कारखाना (जचुकाली) संचालन के लिए सत्तारुढ दल संघीय समाजवादी फोरम नेपाल भी तैयार है, लेकिन सरकार ने कोई भी जानकारी बिना ही कम्पनी अपने नियन्त्रण में लिया है । मन्त्री यादव ने कहा– ‘प्रदेश में हरनेवाले जनता को रोजगारी देने के लिए उद्योग को संचालन होना जरुरी है । इसीलिए नियन्त्रण में लिया गया जमीन और मुख्यमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय तत्काल हटना चाहिए ।’

यह भी पढें   प्रचण्ड ने सरकार का ध्यान किसान–हितैषी नीतियों की ओर दिलाया

मन्त्री यादव को मानना है कि मुख्यमन्त्री राउत ही जचुकाली संचालन करने के लिए सकारात्मक नहीं हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘जचुकाली संचालन में मुख्यमन्त्री ही गम्भीर नहीं है । वह कहते हैं कि पहले वीरगंज चिनी मील संचालन करके दिखाए ।’ मन्त्री यादव को मानना है कि प्रदेश सरकार की कई क्रियाकलाप मधेश आन्दोलन की भावना विपरित है ।’ मन्त्री यादव ने कहा कि जचुकाली संचालन के लिए ३ चाइनिज और २ भारतीय लगानीकर्ताओं के साथ लगातार सम्वाद हो रहा है । उन्होंने यह भी कहा कि जचुकाली को पब्लिक–प्राइभेट पाटनरशीप सिद्धान्त के अनुसार संचालन करने के लिए विचार–विमर्श हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed