Fri. May 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय प्रधानमंत्री ने दी भट्टराई को बधाई, भारत भ्रमण पर आने का भी दिया निमंत्रण

 

काठमाण्डू/नवनियुक्त प्रधानमंत्री डॉ बाबूराम भट्टराई को भारतीय प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने टेलीफोन कर बधाई दी है। प्रधानमंत्री पद पर निर्वाचित होने के बाद अपने निवास पर पहुंचे डॉ भट्टराई को भारतीय प्रधानमंत्री ने बीती शाम करॉब पौने नौ बजे बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी है।

भारतीय प्रधानमंत्री के साथ फोन पर हुई बातचीत के बारे में बताते हुए डॉ भट्टराई ने ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री डॉ सिंह ने उन्हें भारत भ्रमण पर आने का निमंत्रण दिया है जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। साथ ही भट्टराई ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री से उन्होंने नेपाल की शान्ति प्रक्रिया संविधान निर्माण सहित विकास के अन्य कामों में भारत द्वारा दी जा रही सहयोग के प्रति आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी भारत के सहयोग और सदासयता की कामना की है।

यह भी पढें   प्रतिनिधि सभा में आज 6 कार्यसूचियाँ, प्रधानमंत्री के जवाब देने को लेकर अनिश्चितता

भारतीय प्रधानमंत्री ने फोन के अलावा डॉ भट्टराई को एक पत्र भी भेजा है जिसमें उन्हें भारत भ्रमण का औपचारिक निमंत्रण दिया गया है। इसमें यह भी कह गया हि भारत भ्रमण की तारीख कूटनयिक चैनल के मार्फत तय की जाएगी। भारतीय प्रधानमंत्री ने नेपाल में राजनीतिक सहमति के आधार पर शान्ति प्रक्रिया पूरा कर संविधान निर्माण का काम पूरा करने का विश्वास व्यक्त किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *