Fri. Mar 29th, 2024

भारतीय लाेकसभा चुनाव : एक्जिट पाेल का अनुमान एनडीए मजबूत स्थिति में

मई 19



एक्जिट पाेल के रुझान जल्‍द ही आने लगे हैं। इससे अनुमान लग रहा है कि किस पार्टी को कितनी बढ़त मिल रही है। लाेकसभा चुनाव 2019 के तहत सातवें चरण के मतदान में 60 फीसद से ज्‍यादा मतदान हुआ है। इसके साथ ही करीब डेढ़ महीने से चली आ रही चुनावी प्रक्रिया पर विराम लग गया है। मतदान खत्म होते ही एक्जिट पाेल के रुझान आने शुरू हो गए। बता दें कि चुनाव परिणाम तो 23 मई को ही आएंगे, लेकिन रुझान से भावी सरकार की एक तस्वीर तो बनती दिखती ही है…

– C-Voter के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2019 में एनडीए को 287, यूपीए को 128 और अन्‍य को 87 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। हालांकि, यहां भी एनडीए सरकार बनाती नजर आ रही है। कांग्रेस के दावे यहां भी फीके पड़ते दिख रहे हैं।

– एबीपी न्यूज-नील्सन के सर्वे में उत्तर प्रदेश में महागठबंधन भारी बढ़त बनाता दिख रहा है और भारतीय जनता पार्टी को झटका लग रहा है। उत्‍तर प्रदेश में इस बार बसपा और सपा एक साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरे हैं।

– महाराष्‍ट्र में एनडीए को एग्जिट पोल में नुकसान होता दिख रहा है। 48 लोकसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में एडीए ने पिछली बार 42 सीटें जीती थीं और यूपीए को 6 सीटें मिली थीं। हालांकि, इस बार टाइम्स नाउ एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 38 सीटों (-4) से ही संतोष करना पड़ सकता है, जबकि यही नुकसान UPA में बढ़त के तौर पर जुड़कर उसकी सीटों की संख्या 10 तक (+4) पहुंचा सकता है।

– टाइम्स नाउ और वीएमआर के सर्वे के मुताबिक, 29 सीटों वाले मध्य प्रदेश में 2014 में बीजेपी को 27 और कांग्रेस को 2 सीटें मिली थीं। इस बार राज्य की सत्ता भले ही कांग्रेस को मिल गई हो पर वह लोकसभा चुनावों में बीजेपी का ज्यादा नुकसान नहीं कर सकी है। टाइम्स नाउ की मानें तो इस बार BJP को 21 और कांग्रेस को 8 सीटें मिल सकती हैं।

– बिहार में टाइम्स नाउ वीएमआर के मुताबिक, 40 सीटों वाले बिहार में NDA की सीटें घट सकती हैं। यहां कांग्रेस की अगुआई वाले UPA को पिछले चुनाव की तुलना में सीधे तौर पर 5 सीटों का फायदा होता दिख रहा है। 42.78 फीसदी वोटों के साथ कांग्रेस+ को 15 सीटें मिल सकती हैं, जबकि 2.98 फीसद वोट शेयरों की कमी के साथ (48.52%) BJP+ को 25 सीटें मिल सकती हैं।

– यूपीए को 132 सीटें मिलने का दावा टाइम्‍स नॉउ और वीएमआर के रूझानों में किया जा रहा है।

– टाइम्‍स नॉउ और वीएमआर के रूझानों में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इस सर्वे में 306 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है। रुझानों में अन्‍य को 104 सीटें मिलने का दावा किया है।

स्राेत दैनिक जागरण



About Author

यह भी पढें   फ्लोरिडा ने लगाया १४ वर्ष से कम के बच्चों पर सामाजिक सञ्जाल के प्रयोग पर प्रतिबन्ध
आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading...
%d bloggers like this: