Wed. Feb 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में हिन्दूत्व की एजेण्डा लेकर चलनेवाली पार्टी आई है, अब नेपाल में भी ऐसा ही होगाः थापा

काठमांडू, २५ मई । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के अध्यक्ष कमल थापा ने दावा किया है कि पडोसी देश भारत में हिन्दूत्व की एजेण्डा लेकर चलनेवाली पार्टी पुनः सत्ता में आई है, अब नेपाल में भी वही प्रक्रिया रिपिट होनेवाला है । उन्होंने दावा किया है कि नेपालको पुनः हिन्दू राष्ट्र बनाने के खातिर मूल एजेण्डा सहित क्रियाशील पार्टी राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी आगामी चुनाव में सबसे शक्तिशाली पार्टी के रुप में आगे आनेवाला है ।
पार्टी निकट संस्था सिन्धुपाल्चोक–काठमांडू सम्पर्क मंच द्वारा शनिबार काठमांडू में आयोजित सम्पर्क समाज गठन तथा पार्टी प्रवेश कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष थापा ने कहा– ‘हिन्दूत्व संबंधी एजेण्डा लेकर चलनेवाली पार्टी ने भारत में जल्द ही प्रगति की है, प्रचण्ड बहुमत के साथ सरकार बनाई है, अब आगामी चुनाव में राप्रपा को भी अग्रणी पार्टी बनने के लिए कोई नहीं रोक सकता ।’
अध्यक्ष थापा को कहना है कि खूद को अग्रगामी और क्रान्तिकारी पार्टी कहनेवाले पार्टियों के कारण ही आज देश के ४० लाख से अधिक युवा विदेश में रोजगार करने के लिए बाध्य हैं । उन्होंने यह भी कहा कि अब पार्टी संगठन बिस्तार में क्रियाशील रहेगी । कार्यक्रम में विभिन्न पार्टी परित्याग कर राप्रपा प्रवेश करनेवालों को अध्यक्ष थापा ने फूल और टिका लगाकर पार्टी में स्वागत किए थे ।

यह भी पढें   अभिनेता सुनील थापा के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *