Thu. Mar 28th, 2024

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

18 june

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल


मेष

कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति लाभदायक रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। निवेश इत्यादि से संतुष्टि रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश


वृष

शत्रु सक्रिय रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कारोबार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। जल्दबाजी बिलकुल न करें। जोखिम न लें। थकान रहेगी।

राशि फलादेश


मिथुन

कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। बाहर जाने का मन करेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम न लें।

राशि फलादेश


कर्क

स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। निवेश इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रसन्नता रहेगी।

राशि फलादेश


सिंह

पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। संगीत इत्यादि में रुचि जागृत होगी। आय में वृद्धि होगी। विवेक का प्रयोग करें। भाग्य का साथ रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

राशि फलादेश


कन्या

मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। दुष्टजनों से हानि हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। विवाद में हिस्सा न लें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में नि‍श्चितता रहेगी। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा। कार्य में विलंब होगा।

राशि फलादेश


तुला

समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। पहले की गई मेहनत का फल अब प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। कोई बड़ा काम करने की इच्‍छा रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा।

राशि फलादेश


वृश्चिक

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अज्ञात भय बना रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। विवाद से बचें।

राशि फलादेश


धनु

किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। किसी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आय में वृद्धि होगी। उत्साह से कार्य कर पाएंगे। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।

राशि फलादेश


मकर

पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। विवाद न करें।

राशि फलादेश


कुंभ

रुका हुआ पैसा, जैसे कमीशन, एरियर व किराया इत्यादि के प्राप्ति के योग हैं। यात्रा से लाभ होगा। नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि से मनोनुकूल लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश


मीन

कोई नई योजना बनेगी। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। तत्काल लाभ नहीं होगा। किसी असहाय व्यक्ति की मदद कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। नए काम मिलेंगे। दौड़धूप अधिक होगी।

राशि फलादेश



About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading...
%d bloggers like this: