Mon. Jan 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

25 june

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल


मेष

कोई बड़ा खर्च हो सकता है। व्यवस्था बिगड़ सकती है। किसी भी तरह की बहस में भाग न लें। विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।

राशि फलादेश


वृष

विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। लेन-देन के कार्य में लापरवाही न करें। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।

राशि फलादेश


मिथुन

वाणी पर नियंत्रण रखें। धनहानि के योग हैं। सिरदर्द हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्य के प्रति जवाबदारी बढ़ेगी। नई योजना बन सकती है। तत्काल लाभ नहीं होगा। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

राशि फलादेश

यह भी पढें   मकर संक्रांति: पतंगबाजी, आनंद, संस्कृति और चेतना -- डॉ. सत्यवान सौरभ

कर्क

शारीरिक कष्ट की आशंका है। शत्रु पस्त होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम रहेगी। किसी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। धनार्जन होगा।

राशि फलादेश


सिंह

वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी से भी विवाद न करें। मानहानि हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नकारात्मकता रहेगी। किसी कार्य की प्रशंसा होगी। राजकीय बाधा दूर होगी। धनार्जन होगा।

राशि फलादेश


कन्या

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार अच्‍छा चलेगा।

राशि फलादेश

यह भी पढें   नेकपा एमाले द्वारा आज काठमांडू में जनप्रदर्शन एवं जनसभा

तुला

किसी बीमारी से बाधा संभव है। भूमि व भवन इत्यादि से संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिद्वंद्वी रास्ता छोड़ देंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।

राशि फलादेश


वृश्चिक

थकान व कमजोरी रह सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगा। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। मन में नए विचार आएंगे। किसी नए कार्य को करने की इच्छा जागृत होगी।

राशि फलादेश


धनु

किसी कार्य को करने में भ्रम की स्थिति निर्मित हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने की आशंका है। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। भागदौड़ रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पारिवारिक अशांति हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें।

राशि फलादेश

यह भी पढें   तेली समाज ने आयोजित किया बनभोज कार्यक्रम

मकर

प्रयास सफल रहेंगे। किसी व्यक्ति की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश


कुंभ

विदेश से अच्‍छी खबर प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी रास्ता छोड़ देंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।

राशि फलादेश


मीन

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समस्या का निवारण सहज होगा। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए अनुबंध होंगे। कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी।

राशि फलादेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *