Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिये जानिये दैनिक राशिफल

 

4 July

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

मेष

आज आपके मन में अति आत्मविश्वास रहेगा, परंतु विवेक से काम लें, क्योंकि कोई ऐसी घटना हो सकती है जिससे आपका आपका मन दुखी हो जाएगा। आप आज के दिन अधिक सावधानी रखें, क्योंकि किसी से अधिक विवाद भी हो सकता है।
राशि फलादेश

वृष आज का दिन आपके लिए शुभ है, परंतु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ब्लडप्रेशर बढ़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अकस्मात धन प्राप्ति के योग भी बनते हैं। पहले के समय में जो पैसा लगाया है, उसमें भी लाभ मिलने की संभावना है।
राशि फलादेश

मिथुन

आज का दिन सामान्य है, परंतु स्त्री जाति से सहयोग मिलने के योग बनते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान के रोजगार को लेकर चिंतित रहेंगे। पिता के लिए भी आप चिंतित रहेंगे, परंतु किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।
राशि फलादेश

यह भी पढें   सरकार संविधान का पालन नहीं कर रही है – अमरेशकुमार सिंह

कर्क

आज का दिन आपके लिए शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। माता का सम्मान करें। माता से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, अतस् अपनी वाणी पर संयम रखें। स्थायी संपत्ति के विवाद में कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में शुभ संकेत हैं। अपने से बड़े अधिकारी से तालमेल अच्छा रहेगा।
राशि फलादेश

सिंह

आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं है। वाणी पर नियंत्रण रखें, विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय को लेकर यात्रा हो सकती है, परंतु वाहन अधिक सावधानी से चलाएं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खून की कमी या जोड़ों की परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में निर्णय सोच(समझकर लें।
राशि फलादेश

कन्या

आज का दिन आपके लिए शुभ है। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। आय बढ़ने से मन में आत्मविश्वास उत्पन्न होगा। परिवार के साथ प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान के लिए अच्छा समय है।
राशि फलादेश

यह भी पढें   दिशा मिले तो जीवन की ऊर्जा बन जाती है, परिवर्तन की शक्ति : बिमल सरार्फ

तुला

आपका दिन शुभ है। संपत्ति में वृद्धि के योग बनते हैं। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी या इलेक्ट्रा‘निक सामान खरीदने के योग बनते हैं। धार्मिक कार्य का आयोजन होने के योग बनते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनते हैं।
राशि फलादेश

वृश्चिक

आज का दिन शुभ है। धार्मिक कार्यों में रुचि उत्पन्न होगी। धार्मिक यात्रा के योग भी बनते हैं। संतान की चिंता रहेगी। संतान के करियर के लिए अधिक परिश्रम करेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सम्मान प्राप्त होगा।
राशि फलादेश

धनु

आज का दिन अधिक शुभ नहीं है। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें। कुछ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साझेदारी में भी वर्तमान समय में सामंजस्य बनाकर चलें, क्योंकि साझेदारी में भी तकलीफ आ सकती है।
राशि फलादेश

यह भी पढें   अग्रगामी मोर्चा क्यों ? अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस के अनुभव से क्या सीखा जा सकता है ?-विनोदकुमार विश्वकर्मा

मकर

आज का दिन शुभ है। मन में उत्साह बना रहेगा। वर्तमान समय में कई कार्यों की रूपरेखा बनेगी। कई प्रकार से आय प्राप्त करने के साधन बनेंगे। कानूनी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
राशि फलादेश

कुंभ

आज का दिन सामान्य है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अधिक क्रोध न करें, ब्लडप्रेशर बढ़ सकता है। क्षमता से अधिक कार्य करने के कारण थकावट महसूस होगी। संतान का प्रभाव अधिक रहेगा, अतस् सामंजस्य बनाकर कार्य करें। संतान की सलाह आपके लिए भाग्यवर्धक होगी। आय के साधनों में व्यापक दृष्टिकोण बनेगा।
राशि फलादेश

मीन

आज का दिन शुभ है। धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। संतान की प्रगति का समय है। ऐसे समय में बच्चों से मित्रवत व्यवहार करते हुए उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करें। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी का संतान के प्रति झुकाव अधिक रहेगा। माता की सलाह लें, लाभ प्राप्त होगा।
राशि फलादेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com