Fri. May 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विप्लव के साथ वार्ता के लिए तीन सम्पर्क सूत्र

 

१५ जुलाई

सरकार ने अलग अलग संयन्त्र परिचालन कर नेत्रविक्रम चन्द नेतृत्व के विप्लव समूह के साथ वार्ता की तैयारी की है ।

प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली , नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल और गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ने अपने अपने विश्वासपात्र नेताओं का परिचालन कर विप्लव समूह काे वार्ता के द्वारा राजनीति के मूलधार में लाने की तैयारी की है ।

स्रोत के अनुुसार इस की जिम्मेदारी प्रधानमन्त्री ओली ने नेकपा के महासचिव विष्णु प्रसाद पौडेल और तत्कालीन वार्ता समिति के संयोजक सोमप्रसाद पाण्डे काे दिया है पार्टी के अध्यक्ष दाहाल ने पूर्वगृहमन्त्री एवं पार्टी के स्थायी कमिटी सदस्य जनार्दन शर्मा काे और गृहमन्त्री थापा  ने नेकपा के नेता एवं अपने सलाहकार सूर्यप्रकाश सुवेदी काे दिया है ।

यह भी पढें   मुग्लिन–नारायणगढ़ सड़क खंड सुचारु

किन्तु विप्लव समूह  तीनाें टोली के साथ सम्पर्क हाेने पर ‘पार्टी पर लगा प्रतिबन्ध हटाना, पकडे गए कार्यकर्ता की निसर्त रिहाइ, हत्या, दमन, धरपकड रोक कर सरकार द्वारा राजनीतिक इमानदारी दिखाने पर ही वार्ता के लिए तैयार है ।

नागरिक दैनिक से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *