Fri. Dec 5th, 2025
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कालिकामाई गावपालिका के वड़ा कार्यालय में विद्यार्थीयों द्वारा तालाबंदी।  

रेयाज आलम, बीरगंज, श्रावण ३ गते शुक्रवार \ पर्सा के कालिकामाई गावपालिका के वड़ा न. १ के कार्यालय में विद्यार्थीयों ने तालाबंदी किया है। गावपालिका के विद्यार्थीयों के क्षमता अभिबृद्धि तथा शैक्षिक भ्रमण के लिए बिनियोजित रकम विद्यार्थीयों को नहीं देकर फ्रिज कराने का आरोप लगाते हुए तालाबन्दी किया गया।

नेवि संघ के कालिकामाई गावपालिका के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा के नेतृत्व में गए विद्यार्थीयों के टोली ने वडा कार्यालय में तालबन्दी किया। उनका आरोप है की गावपालिका स्थित विद्यालयों का शैक्षिक तथा भौतिक स्तर पर कोई सुधार नहीं हुआ और कमीशन के लोभ में रकम फ्रिज करा दिया गया।

यह भी पढें   महाधिवेन पुष में संभव नहीं हुआ तो चुनाव के बाद होगा – शशांक कोइराला

नेविसंघ के विद्यार्थि नेता बिकास तिवारी ने चेतावनी दिया है की अगर वड़ा अध्यक्ष शिबनाथ कुर्मी इसे ठीक नहीं करते तो गावपालिका के कार्यालय में तालाबंदी किया जायेगा। विद्यार्थि नेता बिकास तिवारी ने कहा की गावपालिका के प्रमुख प्रशासकिय अधिकृत ने बताया था की शैक्षिक भ्रमण के लिए १ लाख रुपैया दिया गया था लेकिन  वडा न. १ के अध्यक्ष शिबनाथ कुर्मी के कारण वो रकम फ्रिज हो गया जबकि कालिकामाई गावपालिका के अध्यक्ष नथुनि प्रसाद कोइरी में बताया की १ लाख रुपैया विद्यार्थीयों के लिए नहीं बल्कि पदाधिकारीयों के भ्रमण के लिए रखा गया था।

गौरतलब है की  कालिकामाई गावपालिका वड़ा न. १ के वड़ा अध्यक्ष शिबनाथ कुर्मी कांग्रेस से है और बिद्यार्थी उनके पार्टी के भातृ संगठन से जुड़े है, इसमें पार्टी के आंतरिक संघर्ष के कारण विवाद का स्वर तेज है।  कालिकामाई गावपालिका सुस्त गति से काम करने और भ्रस्टाचार के आरोपों के कारण चर्चा में रहता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed