Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मशहूर कमीडियन जसपाल भट्टी नहीं रहे

 

जालंधर। चर्चित हास्य कलाकार जसपाल भट्टी की आज तड़के एक सड़क हादसे में मौत हो गई। सुबह करीब तीन बजे जालंधर के पास शाहकोट में भट्टी की कार एक पेड़ से टकरा गई। वे अपनी फिल्म ‘पावर कट’ के प्रमोशन के लिए मोगा से जालंधर जा रहे थे। दुर्घटना में उनके बेटे जसराज भी गंभीर रूप से घायल हैं।

चश्मदीदों के मुताबिक कार उनके बेटे जसराज भट्टी चला रहे थे। तीखे मोड़ पर गाड़ी मुड़ नहीं पाई और सीधे जाकर शीशम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी कई फुट पीछे जाकर गिरी। इसके तुरंत बाद एंबुलेंस को कॉल किया गया। इस कार में जसपाल सहित कुल चार लोग सवार थे।

यह भी पढें   हर आत्मा अपने अनुभवों की यात्रा पर है - अध्यात्म : बिमल सर्राफ

जसपाल भट्टी का पार्थिव शरीर जालंधर के एक अस्पताल में रखा गया है। यहीं पर उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *