Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पिघल रही सुलग रही, तेरे प्यार में मै जल रही : निशा अग्रवाल

 

आज एक प्रेम गीत

धुली धुली ये वादियाँ
ये मौसमों की शोंखियाँ
पुकारता है मन मैरा
तु आ भी जा
तु आ भी जा
सरगोशियाँ करती हैं ये हवाएं
पत्ता पत्ता कोई गीत गुनगुनाए
मदहोश सा बदन मेरा
तु आ भी जा
तु आ भी जा
लो झुक गया अभिमानी आसमां
आगोश में लेने को धरा
भरले बाहों में मुझे
तु आ भी जा
तु आ भी जा
पिघल रही सुलग रही
तेरे प्यार में मै जल रही
लबों को बस तेरी प्यास है
तु आ भी जा
तु आ भी जा
हां आ भी जा, अब आ भी जा।।।।
निशा अग्रवाल
धरान

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 4 अगस्त 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083
निशा अग्रवाल
धरान

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com