Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हांगकांग में एक बार फिर से लोकतंत्र समर्थक आंदोलन हुआ तेज

 

हांगकांग, रायटर।

सप्ताहांत पर हांगकांग में एक बार फिर से लोकतंत्र समर्थक आंदोलन तेज हुआ। शनिवार को चीनी सेना के हांगकांग स्थित सबसे बड़े ठिकाने के नजदीक जमा हुए हजारों सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया। पेपर स्प्रे से हवा में मिर्च का असर पैदा हो जाता है जिससे छींक आना, नाक बहना और आंखों में जलन पैदा हो जाती है।

काले कपड़े और ब्लैक मास्क पहने ये प्रदर्शनकारी सेना के ठिकाने के नजदीक सभा करने के लिए एकत्रित हुए थे। पहले इन्हें लेजर बीम के जरिये भगाने की कोशिश की गई। हेलीकॉप्टर से डाली जा रही लेजर बीम से जब पुलिस को सफलता नहीं मिली तो उसने पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया।

यह भी पढें   नेपाल की भोटेकोशी बाढ़ का असर भारत तक पहुँचा, उत्तर प्रदेश में सात शव बरामद

इसके बाद प्रदर्शनकारी तोड़फोड़ पर उतर आए। तोड़फोड़ कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने पानी की तेज बौछार भी छोड़ी और लाठी चलाई। शनिवार की सभा में भाग लेने के लिए युवाओं के साथ बड़ी संख्या में बुजुर्ग भी आए थे और शांतिपूर्ण तरीके अपनी बात कहने का उनका कार्यक्रम था। यह सभा लोकतंत्र की मांग को लेकर 2014 में छिड़े अंब्रेला मूवमेंट की पांचवीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित की गई थी। अंब्रेला मूवमेंट में 79 दिनों तक हांगकांग की सड़कें जाम रही थीं। इसी आंदोलन से युवा आंदोलनकारी जोशुआ वांग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली थी।

काली पोशाक में आए 33 वर्षीय सैम के अनुसार यह खास दिन हांगकांग के लिए बहुत विशेष है। 2014 में बहुत से लोगों ने सोचा था कि आजादी का आंदोलन खत्म हो जाएगा लेकिन हमने इसे जिंदा और मजबूत बनाकर दिखा दिया है। लोग अब ज्यादा समर्पण के साथ हांगकांग की आजादी के लिए लड़ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चीन गणतंत्र के 70 वें स्थापना दिवस पर एक अक्टूबर को भी बडे़ प्रदर्शन की योजना बनाई है। वैसे इस दिन होने वाले खुशी मनाने के आयोजनों को चीन की प्रतिनिधि सरकार पहले ही रद कर चुकी है।

यह भी पढें   पोखरा में दर्दनाक हादसा: सड़क पर आए तेज बहाव में बहने से माँ और दो साल की बेटी की मौत

चीन ने अमेरिकी शिक्षाविद को लौटाया

अमेरिकी शिक्षाविद डान गैरेट को हांगकांग में प्रवेश देने से चीन ने इन्कार कर दिया है और उन्हें वापस भेज दिया है। यह वाकया गुरुवार को हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पेश आया। गैरेट पिछले 20 साल से हांगकांग आते-जाते रहते हैं और काफी समय तक वहां रहे भी हैं। एक सप्ताह पूर्व वह अमेरिका में वहां की चीन के मामलों से संबंधित संसदीय समिति के समक्ष पेश हुए थे। तब उनके साथ हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक आंदोलनकारी पॉपस्टार डेनीज और पूर्व छात्र नेता जोशुआ वांग भी थे।

यह भी पढें   सुरुङ के भीतर फंसे लोगों के बचाव के लिए चीनी विशेषज्ञ टीम तैनात

चुनाव लड़ेंगे जोशुआ

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक आंदोलन से जुड़े जोशुआ वांग ने कहा है कि वह चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। अगर प्रशासन ने उन्हें अयोग्य घोषित करने की कोशिश की तो हांगकांग में चल रहा लोकतंत्र समर्थक आंदोलन और भड़केगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com