Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

विधापति स्मृति पर्व मनाने की तैयारी ।

 

विराटनगर,इस वर्ष भी विधापति स्मृति पर्व समारोह भव्य रूप से मनाने के उददेश्य से एक बैठक पिछले दिनों विराटनगर के राम जानकी सेवा सदन प्रांगण में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता संस्था के महासचिव प्रवीण चौधरी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से पिछले वर्ष के तुलना इस वर्ष भव्य रूप से समारोह संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया कि विधापति पर्व समारोह मैथिली सेवा समिति के आयोजन में 28 तथा 29 दिसंबर को विभिन्न कार्यक्रम के साथ संपन्न होगा जिसमें मैथिली संस्कृति के समाचकेवा झिझिया, जाट जटिन का प्रदर्शनी, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मैथिली नाटक, हास्य कविता गोष्ठी तथा अन्य कार्यक्रम में भारत के कर्इ चर्चित मैथिली विद्वान कलाकार के अलावा नेपाल के राजनीतिक दल के प्रतिनिधि मैथिली विद्वान भाग लेंगे। 2009 से शुरू की गयी विधापति स्मृति पर्व समारोह का पिछले वर्ष नेपाल के उपराष्ट्रपति परमानंद झा के हाथों उदघाटन किया गया था। स्मृति पर्व समारोह भव्य रूप से संचालन हो इस उददेश्य से अभी से तैयारी शुरू कर दी गयी है इस वर्ष विराटनगर के बीरेन्द्र सभा गृह हाल में यह कार्यक्रम होना है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com