Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस में विवाद की सम्भावना यथावत

 

१५ दिसम्बर, काठमांडू । नेपाली काँग्रेस के अन्दर उलझा हुआ विवाद सहजता से निष्कर्ष नहीं पाने का संकेत दिखा रहा है । संस्थापन और इतर पक्ष महाधिवेशन में हम कैसे हाबी हो सकते हैं, इस रणनीति के कारण विवाद और बढ गया है ।
सभापति शेरबहादुर देउवा १४ वें महाधिवेशन के संघार में विभाग गठन, नेविसंघ, तरुण दल के साथ–साथ भ्रातृसंस्था का गठन और विस्तार के साथ ही केन्द्रीय कार्यसम्पादन समिति और संसदीय समिति गठन की तैयारी में लगे हुये हैं ।
इधर वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ने कहा है कि इन सभी विषयों का औचित्य समाप्त हो गया है अब महाधिवेशन की कार्यतालिका लाने क िबात पर अडे हुये हैं । परन्तु देउवा अभी महाधिवेशन की कार्यतालिका लाने के मूड में नहीं है । उनके अनुसार आगामी महाधिवेशन देउवा खुद के अनुकूल बनाने के लिये पार्टी की सांगठनिक संरचना को पूर्णता देना चाहते हैं ।
पौडेल पक्ष के अनुसार अगर देउवा को इस समय रोका जाय तो महाधिवेशन में हमें सहज हो सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *