Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ठंड के कारण महोत्तरी में विद्यालय बन्द

 

२० दिसम्बर, महोत्तरी । दिन में भी धूप नहीं निकलने तथा कोहरा लगने के कारण तराई में ठंड चरम सीमा पर है, जिससे महोत्तरी जिला के औरही नगरपालिका ने विद्यालय बन्द करने का निर्णय लिया है ।
ठन्ढ से छोटे –छोटे बच्चे बो विद्यालय जाने में समस्या होती है जिससे नगरक्षेत्र का आधारभूत और माध्यमिक करके १६ विद्यालय आज से सोमवार तक के लिये बन्द कर दिया गया है । शाखा प्रकुख ज्ञानेन्द्र यादव ने जानकारी दिया कि गुरुवार नगर कार्यपालिका का शिक्षा शाखा ने आगामी सोमवार तक विद्यालय बन्द करने का निर्णय लिया है ।
विद्यालय बन्द करने के साथ ही औरही नगरपालिका ने गरीब तथा विपन्न परिवार के लिये बस्ती में आग जलाने के लिये लकडी वितरण का भी प्रबन्ध किया है । प्रथम चरण में अत्यन्त गरीब मुसहर समुदाय की बस्ती में तथा सार्वजनिक स्थल पर जहां लोगों का चहल–पहल ज्यादा है वहां पर धुनी रमाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com