Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में श्री हनुमान चालिसा पाठ महोत्सव २०७६

 

नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल । नेपालगन्ज में श्री हनुमान चालिसा पाठ महोत्सव २०७६ हलचल फाउण्डेशन नेपालगन्ज के आयोजन में पुष ५ गते शनिवार से शुरु हुआ है ।
श्री श्री १००८ परम पूज्य हरिशंकर गिरीजी महाराज के प्रमुख अतिथ्यि में शोभा यात्रा एवं संगीतमय श्री सुन्दरकाण्ड पाठ नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं.–८ स्थित माता श्री महाकाली मन्दिर नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ भवन के नजदीक में साधना शिविर शुरु हो रहा है ।
शोभायात्रा माता महाकाली मन्दिर से त्रिभुवन चौक, सदरलाइन, त्रिबेणीमोड, बागेश्वरी मन्दिर, घरवारीटोल, धम्बोझी चौक, सेतुबिक चौक, सल्यानीबाग, रानी तलाव होते हुये पुनः श्री महाकाली मन्दिर में जाकर समापन हुआ था | हलचल फाउण्डेशन नेपालगन्ज के अध्यक्ष राजुबाबु लखेर हलचल ने बताया ।
वह शोभायात्रा में राधेराधे ग्रुप नेपालगन्ज, गायत्री प्रज्ञा अभियान नेपालगन्ज–२० मनिकापुर बाँके, थारु समुदाय के महिला तथा पुरुष और स्थानीय महिला तथा पुरुष लगायत ५ सौ से अधिक श्रद्घालु भक्तजनों की सहभागिता रही थी ।
पुष ६ गते से पुष २० गते तक सामूहिक रुद्राभिषेक का कार्यक्रम है । पुष ७ गते माता महाकाली की भव्य ऋंगार किया जाएगा, पुष ११ गते को अखण्ड रामायण पाठ होगा इसके साथ-साथ हवन होगा, पुष १५ गते महाआरती, पुष २१ गते लक्ष्यवती दीपदान कार्यक्रम, पुष २२ गते को महा प्रसाद एवं भजन कीर्तन होगा आयोजक ने जानकारी दी है । सभी भक्तजनों को कार्यक्रम में आने के लिये अनुरोध किया गया है ।

यह भी पढें   भारत सरकार बहुत जल्द जनकपुर धाम से अयोध्या धाम के बीच ट्रेन सेबा संचालन करेगी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *