Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का महासम्मेलन सम्पन्न

 

रेयाज आलम, नरकटियागंज,२७ दिसंबर शुक्रवार | अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के तत्वावधान में संयुक्त पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के विप्र का महासम्मेलन आयोजित किया गया।

श्री राम जानकी मंदिर, पांडेय टोला, नरकटियागंज, प. चम्पारण, बिहार में आयोजित महासमेलन में राजनीति के मर्यादा पुरुषोत्तम पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी और महामना प. श्री मदन मोहन मालवीय का जन्मोत्सव मनाया गया। महासभा में आपसी कमी-कमजोरी, झगड़ा-विवाद समाप्त करके समाज को एकजुट होने का संकल्प लिया गया।

यह भी पढें   गगन थापा ने मीडिया हाउस में पुलिस हस्तक्षेप को बताया चिंताजनक, कहा—सरकार विधि के शासन का सम्मान करे

श्री श्री १०८ श्री परासर बाबा के अध्यक्षता में आयोजित महासम्मेलन में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के अध्यक्ष प.श्री राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी, राज्य सभा सांसद श्री सतीश चंद्र दुबे,  गोविन्दगंज के पूर्व विधायक श्री राजन तिवारी, जिल्ला अध्यक्ष श्री विजय मणि तिवारी, नेेपााल ब्राह्मण समाज, पर्सा के उपाध्यक्ष श्री बलराम तिवारी, श्री मदमोहन तिवारी, श्री भोट चतुर्वेदी, श्री राधेश्याम तिवारी, नगर सह मंत्री श्री रविरंजन मिश्र सहित हजारों विप्र की उपस्थिति रही।

यह भी पढें   राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी द्वारा आयोजित किया गया शुभकामना आदान-प्रदान कार्यक्रम

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com