कांग्रेस का राष्ट्रीय सभा सदस्य दुर्गा उपाध्याय का निधन
१४ फरवरी, काठमांडू । नेपाली काँग्रेस का नेता एवम् राष्ट्रीय सभा सदस्य दुर्गा उपाध्याय का निधन हुआ है । कांग्रेस संसदीय दल का प्रमुख बालकृष्ण खांड ने जानकारी दिया कि आज सुबह दुर्गा उपाध्याय जी का निधन हुआ है ।
उन्होंने बताया कि उपाध्याय बहुत दिनों से क्यान्सर रोग से पीडित थे । वे काँग्रेस रुपन्देही क्षेत्र नम्बर ५ का पूर्व क्षेत्रीय सभापति थे ।
आन्द्रा के क्यान्सर से पीडित उपाध्याय की मृत्यु आज सुबह अपने निवास में ५० वर्ष के उम्र में हुयी है । पारिवारिक स्रोत ने जानकारी दिया कि उनका दाह संस्कार शुक्रवार को २ बजे किया जायेगा ।
लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका, रुपेन्देही का रहने वाला उपाध्याय २०४२ साल से ही राजनीति में सक्रिय थे ।

