योजना का काम समय में होना चाहियेः मन्त्री अर्याल
१४ फरवरी, स्याङ्जा । भूमि व्यवस्था, सहकारी तथा गरिबी निवारणमन्त्री पद्माकुमारी अर्याल ने निर्देशन देते हुये कहा कि योजना का काम समय में ही सम्पन्न होना चाहिये ।
उन्होंने कहा कि योजना की मांग करना पर रकम खर्च नहीं होना अत्यन्त दुखद है इसलिये समय में ही योजना सम्पन्न करना होगा ।
जिला समन्वय समिति और जिला प्रशासन कार्यालय स्याङ्जा द्वारा आयोजित विकास सम्बन्धी चर्चा कार्यक्रम में मन्त्री अर्याल ने बताया कि समय में ही योजना सम्पन्न करने के सन्दर्भ में जनप्रतिनिधियों ने कितना सहजीकरण किया यह बात भी महत्वपूर्ण है ।
मन्त्री अर्याल ने कहा कि क्या करने से काम में गति दे सकते हैं इस पर विशेष ध्यान देना चाहिये । उन्होंने कहा कि अभी के ठेकेदारी प्रक्रिया में ही समस्या है । क्षमता नहीं होने के बाबजुद भी एक से अधिक योजना होल्ड कर रखते हैं । जो सही नहीं है ।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि काम करने पर अगर तत्परता दिखाया जाय तो बजेट का कोई समस्या नहीं होगी । काम में गति बढाइये पैसा की व्यवस्था हम करेंगे ।

