Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वयंसेवक शिक्षक के नाम में शिक्षा के साथ खिलवाडः केसी

 

२ मार्च, चितवन । पूर्वशिक्षामन्त्री एवं नेपाली काँग्रेस का नेता अर्जुननरसिंह केसी ने आरोप लगाते हुये कहा कि शिक्षकों का पेशागत मर्यादा तोडने के लिये स्वयम् सरकार ही अग्रसर है । नेपाल शिक्षक संघ चितवन के ३० वें प्रतिनिधिसभा का उद्घाटन करते हुये केसी ने दाबे के साथ कहा कि शिक्षण पेशा को कमजोर बनाने तथा शिक्षा क्षेत्र को तहस नहस करने में सरकार ही क्रियाशील है ।
केसी ने बताया कि संघीय शिक्षा ऐन लाने में देर होने से स्थानीय सरकारों ने स्थानीय स्तर में अपने खुशी के अनुसार नियम बनाने लगी है । जिसके कारण शिक्षा में समस्या बढते हुये दिखई दे रही है । इस समस्या को आमन्त्रित करने में सरकार स्वयं जिम्मेदार है ।
हाल ही में अस्थायी शिक्षक समस्या समाधान हुआ था फिर से स्वयंसेवक शिक्षक के नाम में दूसरा अस्थायी शिक्षक समस्या सिर्जना करने का काम हो रहा है ।’ केसी ने कहा ‘स्वयंसेवक शिक्षक के नाम में शिक्षा को तहसनहस करने का काम शुरु हो चुका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *