Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना से संक्रमित कांग्रेस नेता विश्वकर्मा की अवस्था जटिल, भेन्टिलेटर में स्थान्तरण, दिल्ली ले जाने के लिए आग्रह

 
मीन विश्वकर्मा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १ नवम्बर । कोरोना वायरस संक्रमण और निमोनिया के कारण नेपाली कांग्रेस के नेता मीन विश्वकर्मा की स्वास्थ्य अवस्था जटिल दिखाई दी है । अवस्था जटिल होने के कारण आइसीयु से उनको भेन्टिलेटर में स्थान्तरण कर उपचार किया जा रहा है । नेता विश्वकर्मा ग्राण्डी अस्पताल में उपचारत हैं । बताया गया है कि आइसीयु में रखकर उपचार करने से कोई भी सुधार नहीं दिखाई दे रही थी, इसीलिए भेन्टिलेटर में स्थान्तरण किया गया है । गत कार्तिक १ गते नेता विश्वकर्मा में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई थी । उसके बाद वह होम आइसोलेशन में ही उपचार कर रहे थे । लेकिन स्वास्थ्य समस्या बढ़ जाने के कारण बिगत ५ दिनों से विश्वकर्मा अस्पताल में हैं ।
नेता विश्वकर्मा संबंद्ध पार्टी नेपाली कांग्रेस ने कहा है कि उनकी अवस्था जटिल है । उपचार के लिए विश्वकर्मा को नयां दिल्ली ले जाने की व्यवस्था करने के लिए भी सरकार से कांग्रेस ने आग्रह किया है । नेपाली कांग्रेस के नेता तथा संगठन विभाग प्रमुख गोपालमान श्रेष्ठ ने स्वास्थ्य मन्त्री भानुभक्त ढकाल को टेलिफोन कर नेता विश्वकर्मा को एयर एम्बुलेन्स मार्फत भारत ले जाने के लिए आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *