Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

२४ घंटों की अवधि में ५७६३ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी, १९ संक्रमितों की मृत्यु

 

काठमांडू, १ अप्रील । पिछले २४ घंटों में देशभर ५७६३ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस का संक्रमण पुष्टी हुआ है । जो आज तक के ही सबसे अधिक दैनिक संक्रमितों की संख्या है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय से प्राप्त सूचना अनुसार १४४०३ व्यक्ति में पीसीआर और ५६६ व्यक्ति में एन्टिजेन परीक्षण करने पर उल्लेखित परिणाम में संक्रमित मिल गए हैं । मन्त्रालय ने यह भी कहा है कि पिछले २४ घंटों की अवधि में ही १९ संक्रमितों की मृत्यु भी हुई है । नयां मृतकों के साथ आज तक कोरोना संक्रमण के बाद मरनेवालों की कूल संख्या ३२९८ पहुँच गई है ।
इसीतरह नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या ३२८८९३ पहुँच गई है । यस्में से ४३२१३ संक्रय संक्रमित हैं । बताय ागया है कि संक्रमितों में से ४०१०३ होम आइसोलेशन में, ३११० संस्थागत आइसोलेशन में, ४०१ आईसीयू में ११० भेन्टिलेटर में हैं । मन्त्रालय ने कहा है कि २४ घंटों की अवधि में १२८७ ठीक होकर डिश्चार्ज भी हो गए हैं । इसतरह डिश्चार्ज होनेवालों की कूल संख्या २८२३८२ है ।
पिछली बार सबसे अधिक संक्रमित काठमांडू उपत्यका में मिल गए हैं । मन्त्रालय द्वारा सार्वजनिक सूचना अनुसार संक्रमितों काठमांडू में १९३२, ललितपुर में ३५५, भक्तपुर में २०८ बाँके में ५५१, रुपन्देही में ४२२, दाङ में २५१, कास्की में २१२, चितवन में १७७, पर्सा में १६३, कैलाली में १२५, काभ्रे में १०५, सुर्खेत में ९७, मकवानपुर में ७१, सुनसरी में ६९, गोरखा में ६७, नवलपरासी पूर्व में ४३, बारा में ४१, कञ्चनपुर में ३७, नुवाकोट में ५३, सिन्धुपाल्चोक में ३५, मोरङ में ३४ और सल्यान में २५ नयां व्यक्ति में संक्रमण पुष्टी हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *