माओवादी केन्द्र सहित चार दल को मिलाकर समाजवादी मोर्चा की घोषणा सोमवार को होगी
काठमांडू, ३ असार
माओवादी केन्द्र सहित चार दल को मिलाकर समाजवादी मोर्चा की घोषणा कल (सोमवार) की जाएगी ।
प्रधानमन्त्री निवास, बालुबाटार में आइतवार हुई बैठक ने निर्णय किया है कि कल (सोमवार) को मोर्चे की घोषणा की जाएगी । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा)के नेता राजेन्द्र श्रेष्ठ के अनुसार कल (सोमबार) राष्ट्रीय सभागृह में घोषणा सभा का कार्यक्रम रखा गया है ।
समाजवादी मोर्चा में माओवादी, जसपा, एकीकृत समाजवादी और विप्लव नेतृत्व का नेकपा है ।
नेताओं के बीच सहमति के अनुसार, मोर्चा का नेतृत्व बारी बारी से किया जाएगा । तत्काल के लिए केन्द्रीय मोर्चा घोषणा करने तथा आवश्यकता के आधार में नीचलें तह तक संरचना बनाने के लिए सहमति हो इसमें सभी जुटे हैं ।
समाजवादी के एक नेता का कहना कि मोर्चा संसद के भीतर तथा बाहर भी समाजवादी विचारधार का प्रचार करने तथा समाजवाद के पक्ष में जनमत निर्माण करने की बात पर बल दे रही है । इससे देश का विकास, सुशासन और राजनीतिक स्थिरता के पक्ष में वकालत करने तथा आम जनता को जो सेवा सुविधा दी जाएगी उसके प्रवाह को सुव्यवस्थित करने में दबाबकारी भूमिका समेत खेल सकते हैं ।

