Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनमत पत्रिका द्वारा रक्तदान का आयोजन

 

DSC04555नेपालगन्ज, (बाँके) पवन जायसवाल, कार्तिक २० गते ।
बाँके जिला के नेपालगन्ज से नियमित प्रकाशित जनमत अर्द्ध साप्ताहिक पत्रिका के आयोजन में कार्तिक १९ गते बुद्धवार को रक्तदान कार्यक्रम का  आयोजन किया गया ।
नेपालगन्ज के समाजसेवी तथा डि.आर.टी.बी होस्टेल नेपालगन्ज के ईन्चार्ज माधवराम वर्मा ने १ पीन्ट खून देकर रक्तदान कार्यक्रम का उद्घाटन किया था ।
इसी तरह रक्तदान कार्यक्रम में नवराज श्रेष्ठ, टंक प्रसाद धमला, पवन जायसवाल, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के  प्रहलाद विश्वकर्मा, झंकार जैसी, मन मोहन वर्मा, स्वास्थ्यकर्मी धर्मेन्द्र सिंह, ब्यापारीयों में पवनकुमार वैश्य, विनोदकुमार वैश्य ने रक्तदान किया था ।
इसी तरह रक्तदान पत्रकार दिनेश ठाकुर, सतिश शर्मा,  और  रेडियो कृष्णसार एफ.एम. नेपालगन्ज के प्राविधिक एवं पत्रकार नरेन्द्र सिंह, बिज्ञापन प्रमुख प्रमोद डि.जी., लेखापाल मेघराज जि.एम. हरिश चन्द्र बुढा, भूप बहादुर बि.क., दिनेश कुसुम्या चौधरी, आकाश बाल्मिकी, पोषण बस्नेत ने १–१ पीन्ट खूनदान किया था ।
Parmodजनमत अद्र्ध साप्ताहिक पत्रिका ने बि.सं.२०६३ साल से नियमित रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहा है ।

यह भी पढें   विदेश मंत्री शिशिर खनाल 5 से 7 जून 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर

मध्यपश्चिम क्षेत्रीय रक्त संचार सेवा केन्द्र नेपालगन्ज के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, रक्त प्राविधिक महेश ज्ञवाली कार्यक्रम में, बैकुण्ठ रेग्मी के साथ साथ केशर डाँगी, सुनिता कुमाई, सोम प्रसाद सापकोटा, रबिन्द्र कुमार मिश्र, संजय बढही ने सहयोग किया था ।
इसी तरह का रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन कार्तिक १३ गते को सांग्रीला बिकास बैंक नेपालगन्ज ने भी किया था जिस में १८ लोगों ने रक्तदान किया था । कार्तिक १५ गते को लायन्स क्लब नेपालगन्ज ने भी रक्तदान की आयोजन किया था जिस में ७२ लोगों ने रक्तदान किया था ।
इसी तरह कैलाली जिला के लम्की जेसीज ने कार्तिक १७ गते को रक्तदान कार्यक्रम Prahlad 2का  आयोजन किया था जिस में १ सौं ११ लोगों ने रक्तदान किया मध्यपश्चिम क्षेत्रीय रक्त संचार सेवा केन्द्र नेपालगन्ज के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी ने यह जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *