Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिलवस्तु में बृहत शैक्षिक प्रदर्शनी तथा अन्तरराष्ट्रिय बालअधिकार दिवस आयोजित

 

दिलिप कुमार यादव , कपिलवस्तु, २० नोभेम्बर |

बृहत शैक्षिक प्रदर्शनी मेला कपिलवस्तु के महराजगंज में सम्पन्न ।।

कपिलवस्तु के जानकी उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय बृहत शैक्षिक तथा सांस्कृति प्रदर्शनी  आज समाप्त हुआ है  । प्रदर्शनी कार्यक्रम में छात्रो द्वारा स्थानीय भाषा में शिक्षामूलक गीत तथा नृत्य प्रस्तुत किया गया था ।

आज की  शैक्षिक प्रदर्शनी कार्यक्रम में शिक्षक के लिए शैक्षिक सामग्री में प्रथम जनकी उच्च माध्यमिक विद्यालय महाराजगञ्ज , द्धितीय लक्ष्मणदास निम्न माध्यमिक विद्यालय बलरमवापुर , न्यु शिशु इङ्लिस बोर्डिक स्कुल महाराजगञ्ज और सान्तवना श्री माध्यमिक विद्यालय महुवा को मिला है । विद्याथी के लिए शैक्षिक सामग्री में न्यु शिशु इङ्लिस बोर्डिक स्कुल महाराजगञ्ज प्रथम , श्री माध्यमिक विद्यालय महुवा द्धितीय , जनकी उच्च माध्यमिक विद्यालय महाराजगञ्ज तृीतिय , चुणाकुमारी प्राथमिक विद्यालय कजरहवा सान्तवना स्थान प्राप्त किया है । इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम अन्तरगत जनकी उच्च माध्यमिक विद्यालय महाराजगञ्ज प्रथम , न्यु शिशु इङ्लिस बोर्डिक स्कुल महाराजगञ्ज द्धितीय , सरस्वती निम्न माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर तितृीय और सरस्वती विद्यामन्दिर गैडहवा सान्तवना स्थान प्राप्त किया है । उचित स्थान हासिल किये गये विद्यालय को  पुरस्कार वितरण किया गया था ।

यह भी पढें   कांवरिया हत्या के बिरोध में जनकपुरधाम में उग्र प्रदर्शन, जनकपुरधाम में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू

जानकी उच्च माध्यमिक विद्यालय महाराजगञ्ज विद्यालय व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष दीर्घनारायन पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई कार्यक्रम में जिल्ला शिक्षा अधिकारी हरि गौतम प्रमुख अतिथि थे ।

अन्तरराष्ट्रिय बालअधिकार दिवस कपिलवस्तु में आयोजित

DSC04284

“पुर्न निर्माण र संविधान ,बाल संरक्षण हाम्रो अभियान ” मूल नारा के साथ आज कपिलवस्तु के बुद्धवाटिका नगरपालि के गौरुसिंगे में अन्तराष्ट्रिय बालअधिकार दिवस मनाया गया | बाल अधिकार दिवस के अवसर पर बाल अधिकार हम सब का सरोकार विषयक वक्तृत्व कला प्रतियोगिता सम्पन्न किया गया । प्रतियोगिता में १६ बालबालिकाओं की सहभागिता थी । जिसमे कृति पन्थी प्रथम , मोहन थापा द्धितीय , वसन्ता वि का तिृतीय और नवीन खत्री सान्तवना स्थान प्राप्त किया था । सनशाईन सामाजिक विकास संस्था बुद्धवाटिका नगरपालिका तथा भृकुटी नगरपालिका के संयुक्त आयोजना में हए कार्यक्रम का सञ्चालन सनशाईन सामाजिक विकास संस्था कार्यक्रम संयोजक शिवलाल यादव ने किया था | बुद्धवाटिका नगरपालिका के कार्यकारी अधिकृत शुदिश आर्याल की अध्यक्षता , जिल्ला बालकल्याण समितिका जिल्ला अध्यक्ष हरिराज शर्मा के प्रमुख आतिथ्यता में सम्पन्न कार्यक्रम में जिल्ला बालकल्याण के बालबालिका अधिकृत विश्व बन्धुलाल कर्ण , सेभ दा चिल्ड्रेन के नरमाया सुनार , नगर प्रतिनिधि हिमलाल न्यौपाने , पिताम्बर खनाल , ईन्द्रमणि खनाल , जगतबीर थारु , सुरेन्द्र मल्ल , थम बहादुर केसी , सेतो गुराँसकी रीता थापा लगायत कई लोगों की उपस्थिति थी । कार्यक्रम में रामप्रसादल आर्याल , पिताम्बर खनाल , नरमाया सुनार , हरिराज शर्मा शुदिश आर्याल ने शुभकामना मन्तव्य व्यक्त किये थे ।DSC04408

यह भी पढें   मधेश में भाषा चर्चा, थोपी गई भाषा सम्मान नहीं विवाद को जन्म देती है : सुदर्शनलाल कर्ण

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com