सच्चे नेतृत्व का प्रतिबिंब : अनुराग सिंह ठाकुर

प्रो. एस.एस.डोगरा
भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसे नेता समय–समय पर उभरकर सामने आते हैं, जो केवल राजनीति की संकीर्ण परिभाषा तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समाज, संस्कृति, खेल, शिक्षा और युवाओं की शक्ति को नई दिशा देते हैं । २१वीं सदी में ऐसे नेताओं में सबसे प्रमुख नामों में शामिल हैं अनुराग सिंह ठाकुर । उनका व्यक्तित्व बहुआयामी है– एक खिलाड़ी का अनुशासन, सैनिक की निष्ठा, शिक्षक का मार्गदर्शन और जनसेवक का समर्पण । यही कारण है कि वे हिमाचल प्रदेश की जनता के प्रिय सांसद होने के साथ–साथ राष्ट्रीय राजनीति में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं ।
जन्म और पारिवारिक पृष्ठभूमि

अनुराग सिंह ठाकुर का जन्म २४ अक्टूबर १९७४ को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के छोटे से गाँव समीरपुर में हुआ । उनका परिवार हमेशा से सेवा, नैतिक मूल्यों और राजनीति के प्रति समर्पित रहा है । उनके पिता प्रो । प्रेम कुमार धूमल दो बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और तीन बार हमीरपुर लोकसभा से सांसद रहे । माँ, श्रीमती शीला देवी, परिवार की मार्गदर्शक और आदर्श गृहिणी रही हैं ।
बचपन से ही अनुराग ठाकुर ने एक राजनीतिक और सामाजिक वातावरण में संस्कार प्राप्त किए । पिता की दूरदृष्टि, अनुशासन और जनसेवा की भावना ने उन्हें देशहित में योगदान देने की प्रेरणा दी । यही विरासत उन्हें एक समर्पित जननेता और कुशल प्रशासक बनाने में सहायक रही ।

खेलों में नेतृत्व और अनुशासन
अनुराग ठाकुर का खेलों में गहरा लगाव रहा । वे पंजाब अंडर–१६ और अंडर–१९ क्रिकेट टीमों के कप्तान रहे और रणजी ट्रॉफी में सक्रिय भूमिका निभाई । टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व कौशल का यह अनुभव उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन में भी दिखाई देता है । उनका मानना है कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि जीवन के अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना सिखाने का माध्यम हैं ।
राजनीति की मुख्यधारा में प्रवेश
२००८ में हमीरपुर लोकसभा उपचुनाव जीतकर अनुराग ठाकुर ने राजनीति में कदम रखा । इसके बाद २००९, २०१४, २०१९ और २०२४ के आम चुनावों में लगातार जीत हासिल की और पाँच बार सांसद बने । उनके संसदीय सक्रियता और जनता के प्रति उत्तरदायित्व का प्रमाण है कि उन्हें २०१९ में संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
हिमाचली युवा और ऊर्जावान नेता
अनुराग जी से १ अगस्त २००९ को, जब मुझे पहली बार मिलने का अवसर प्राप्त हुआ । यह मुलाकात दिल्ली स्थित चाणक्यपुरी के हिमाचल सदन में हुई थी, जहाँ मैंने ‘कृषि जागरण’ पत्रिका के लिए उनका साक्षात्कार लिया । उस समय वे नवोदित सांसद थे, और उनका राजनीतिक सफर आरंभिक चरण में था । फिर भी उनमें आत्मविश्वास, दूरदृष्टि और जनसेवा की गहरी ललक स्पष्ट दिखाई देती थी ।
उनकी मुस्कुराहट में अपनापन था और बात करने के अंदाजÞ में सहजता और गरिमा । उन्होंने न तो पत्रकारिता को केवल औपचारिकता समझा, न ही संवाददाता को कोई औपचारिक अतिथि । बल्कि वे खुलकर बात करने वाले, विचारों को विस्तार से समझाने वाले, और सामने वाले को सम्मान देने वाले नेता के रूप में सामने आए । मेरा उनके साथ लिया गया यह साक्षात्कार अनुभव केवल एक पेशेवर मुलाकात न होकर एक प्रेरणादायक संवाद बन गया था ।
मैंने जब उनसे हिमाचल के युवाओं, किसानों और विकास की योजनाओं पर प्रश्न पूछे, तो उन्होंने बड़ी गहराई और व्यावहारिकता से उत्तर दिए । वे विषय पर पकड़ रखते थे, और हर सवाल का उत्तर तथ्यों व दृष्टिकोण के साथ देने में सक्षम थे । यही वह क्षण था, जब मुझे एहसास हुआ कि यह युवा नेता केवल भाषण देने या दिखावे तक सीमित नहीं, बल्कि जमीनी सच्चाई और जनभावनाओं को समझने वाला सच्चा प्रतिनिधि है । एक बार फिर साक्षात्कार किया और इसी वर्ष हिमाचल दिवस २५ जनवरी को पुनः मुलाकात करने का अवसर मिला, अब उनमें बहुत परिपक्वता आने के साथ–साथ अपनी पार्टी के प्रति समर्पण देखते ही बनता है ।
युवा राजनीति और सामाजिक अभियान
२०१० से २०१६ तक वे भारतीय जनता युवा मोर्चा (द्यव्थ्ः) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे । इस दौरान उन्होंने देशभर के युवाओं को राजनीति और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय किया । पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नशा–मुक्ति और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों में युवाओं को संगठित किया । उनका मानना है कि सही दिशा और अवसर मिलने पर युवा शक्ति देश का भविष्य उज्ज्वल कर सकती है ।
खेलों के संरक्षक और दूरदृष्टा
२०१६ में अनुराग ठाकुर बीसीसीआई अध्यक्ष बने । उनके कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट को नई दिशा मिली । उन्होंने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहते हुए धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करवाया, जो अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त विश्वस्तरीय केंद्र बन गया । केंद्र सरकार में रहते हुए उन्होंने ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को जन आंदोलन में बदला । लाखों बच्चों और युवाओं ने इससे लाभ लिया और देश में खेल और स्वास्थ्य संस्कृति को नई पहचान मिली ।
सैनिक अनुशासन और राष्ट्रभक्ति
अनुराग ठाकुर ने २०१६ में टेरेटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट के रूप में शामिल होकर २०२१ में कप्तान पद हासिल किया । सांसद होते हुए सेना की वर्दी पहनना यह दर्शाता है कि उनके लिए राष्ट्रसेवा सर्वोच्च है । यह कदम युवाओं के लिए प्रेरणा है कि देशसेवा केवल किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं होती ।
मंत्री पद पर योगदान
केंद्र सरकार में उन्होंने विभिन्न मंत्रालयों में सक्रिय योगदान दिया । २०१९ में वे वित्त और कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री बने । २०२१ में उन्हें सूचना एवं प्रसारण तथा खेल एवं युवा मामलों का स्वतंत्र प्रभार मिला । उन्होंने डिजिटल मीडिया, ओटीटी प्लेटफÞॉम्र्स, पॉडकास्टिंग और नई तकनीक के दिशा–निर्देश तैयार किए । युवाओं के लिए ‘स्टार्टअप इंडिया’ और ‘स्किल इंडिया’ जैसे अभियानों को व्यापक रूप दिया ।
संवाद और सादगी
अनुराग ठाकुर पत्रकारों, छात्रों, खिलाडियों और कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़े रहते हैं । ट् िवटर, फेसबुक और यूट्यूब जैसी डिजिटल प्लेटफÞॉर्म पर उनकी सक्रियता युवाओं को उनसे जोड़ती है । वे जानते हैं कि २१वीं सदी में नेतृत्व केवल सत्ता तक सीमित नहीं रह सकता; संवाद और जुड़ाव आधुनिक नेतृत्व का आधार हैं ।
दिल्ली की ऐतिहासिक विजय में भूमिका
२०२५ के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय में उनका रणनीतिक नेतृत्व निर्णायक रहा । उन्होंने जनसंपर्क यात्राएँ की और पार्टी के संदेश को घर–घर पहुँचाया । यह उनके राजनीतिक कौशल और संगठनात्मक क्षमता का स्पष्ट प्रमाण है ।
प्रदेश ओलंपिक संघ और खेल प्रशासन
हाल ही में अनुराग ठाकुर को हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ (ज्एइब्) का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया । यह केवल चुनाव नहीं बल्कि उनके खेल प्रशासनिक सफर की नई पारी है । उन्होंने खेल अधोसंरचना का विस्तार, प्रशिक्षण केंद्रों का निर्माण और राज्य को ऊँचाई एवं सहनशक्ति आधारित खेलों का केंद्र बनाने की योजना बनाई । भाजपा ने इसे उनके युवाओं और खेलों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया ।
बहुआयामी व्यक्तित्व और प्रेरणा
अनुराग सिंह ठाकुर का व्यक्तित्व बहुआयामी है । खिलाड़ी का अनुशासन, सैनिक की निष्ठा, शिक्षक का मार्गदर्शन और जनसेवक का समर्पण– सभी गुण उनके जीवन में समाहित हैं । २००८ से २०२५ तक उनकी यात्रा निरंतर प्रगति, प्रेरणा और सेवा का प्रतीक रही । राजनीति, खेल, समाज और सेना– हर क्षेत्र में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और युवाओं के लिए मिसाल पेश की ।
अनुराग ठाकुर आज के भारत में नेतृत्व का आदर्श हैं । उनका जीवन यह संदेश देता है कि सच्चा नेतृत्व सत्ता की चाह नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण से परिभाषित होता है । उनकी कहानी आने वाली पीढियों को यह प्रेरणा देती है कि जनसेवा और समर्पण के माध्यम से ही देश का भविष्य उज्ज्वल बन सकता है । उनके व्यक्तित्व और कार्यों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे न केवल हिमाचल के बल्कि पूरे देश के लिए सच्चे नेतृत्व का प्रतिबिंब हैं ।

