Tue. May 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन, सात दशकों का संगीतमय सफर हुआ समाप्त

 

मुंबई, 12 अप्रैल 026। संगीत जगत का एक युग आज समाप्त हो गया। स्वर साम्राज्ञी और दिग्गज गायिका आशा भोसले ने 92 वर्ष की आयु में रविवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। लगभग सात दशकों तक अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने वाली इस महान कलाकार को शनिवार को थकान और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुनियाभर के प्रशंसक उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे थे, लेकिन रविवार को यह दुखद समाचार आया। आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने बातचीत में इस खबर की पुष्टि की है। भारतीय संगीत जगत ने अपनी एक चमकती हुई ध्रुव तारा खो दिया है। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। आशा भोसले के निधन से पूरे फिल्म और संगीत उद्योग में शोक की लहर है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *